फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   accident near trilokpur village

बोलेरो की टक्कर से टेंपो पलटा, चालक की मौत

Sun, 09 Jul 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sun, 09 Jul 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
accident near trilokpur village
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ - फोटो : pratapgarah
कोहड़ौर थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव के पास इलाहाबाद-फैजाबाद राजमार्ग पर शनिवार को हुए हादसे में एक की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें एक मासूम भी शामिल है। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां से हालत गंभीर होने पर तीन को इलाहाबाद रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


कोहड़ौर बाजार से एक टेंपो सवारियाें को लेकर प्रतापगढ़ जा रहा था। त्रिलोकपुर गांव के पास इसमें सामने से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी। इससे टेंपो चालक कोहड़ौर थाना के घनापुर निवासी वसीम (25) पुत्र बचई उर्फ मंगरू, कोहड़ौर थाना के भैसना लच्छीपुर नरहरपुर निवासी नीतू सिंह (35) पत्नी पेशकार सिंह, उसकी बेटी पिहू सिंह (5) व मां मालती सिंह (55) पत्नी जयप्रकाश, कोहड़ौर बाजार निवासी अवधेश (22) पुत्र विनय गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही कोहड़ौर पुलिस और जिला पंचायत सदस्य मैसाद अहमद अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंच गए। एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने टेंपो चालक वसीम को मृत घोषित कर दिया। वहीं नीतू सिंह, मालती सिंह व अवधेश की हालत नाजुक देखकर इलाहाबाद रेफर कर दिया। हादसे की खबर टेंपो चालक के परिजनों को हुई तो रोते बिलखते वे अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


नीतू का पति दिल्ली में रहता है। उसके परिजनों के मुताबिक वह गर्भवती है। उसका इलाज भी दिल्ली से हो रहा है। वह अपनी बेटी व मां के साथ पति पेशकार सिंह के पास दिल्ली जाने के लिए घर से निकली थी। प्रतापगढ़ में उसे पद्मावत एक्सप्रेस पकड़नी थी। हादसे के कारण वह दिल्ली के बजाए मां के साथ इलाहाबाद के एसआरएन अस्पताल पहुंच गई। बेटी को मामूली चोट आने के कारण चिकित्सकों ने मरहम पट्टी करके छोड़ दिया। कोहड़ौर थाना के घनापुर भुजैनिया गांव निवासी वसीम के पिता की मौत कई वर्ष पहले हो गई। पिता के मौत के बाद उसने मां और दो भाइयों का परिवार चलाने के लिए टेंपो चलाना शुरू कर दिया था। आखिर में टेंपो ने उसकी जान भी ले ली। बताते हैं कि तीन भाइयों में वसीम सबसे छोटा था। बड़े भाई गुड्डू और पप्पू घर पर ही रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed