फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   accident in lalganj area

कच्चा मकान ढहने से महिला की मौत

Tue, 06 Dec 2016 12:18 AM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
प्रतापगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 06 Dec 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
कच्चा मकान ढह जाने से महिला की दबकर मौत हो गई। हादसे के समय महिला भीतर साफ सफाई का काम कर रही थी। घंटेभर मशक्कत के बाद ग्रामीण मलबे  से शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन


लालगंज कोतवाली क्षेत्र के गाबी महुआबन निवासी साजिदा बेगम(40) पत्नी मो. मुस्ताक सोमवार को दोपहर कमरे के भीतर साफ सफाई कर रही थी। अचानक कच्चा मकान भरभरा कर ढह गया और महिला मिट्टी के नीचे दब गई। इसकी जानकारी होने पर गांव में हड़कंप मच गया। महिला के मलबे के नीचे दबे होने की जानकारी होने पर लोग मिट्टी हटाने लगे। करीब घंटे भर बाद लोग मलबा हटाने में कामयाब हुए और महिला को बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसकी सांस थम चुकी थी। महिला की आकस्मिक मौत की जानकारी होने पर परिजनाें में कोहराम मच गया। पुलिस ने हादसे की जानकारी से इंकार किया है। ग्रामीणाें ने बताया कि मृतका का पति रोजी रोटी के सिलसिले में दिल्ली में रहता है। हादसे की सूचना उसको दे दी गई है। उसके पहुंचने पर मंगलवार को शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed