{"_id":"571677ed4f1c1bf6468b46b8","slug":"accident-in-bhanapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग की लपटों से नौ मकान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग की लपटों से नौ मकान राख
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Wed, 20 Apr 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर कोतवाली के भानापुर गांव में दोपहर लगी भीषण आग में वर्मा बस्ती जलकर राख हो गई । आग की लपटें उस समय विकराल रूप धारण कर ली, जब हवा का झोंकों ने उनका साथ दिया। देखते ही देखते नौ मकान पूरी तरह जलकर राख हो गए। आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं हो पाई है।
नगर कोतवाली के बरिया समुद्र गांव के भानापुर में मंगलवार को दोपहर में लगी आग में नौ रिहायसी मकान राख हो गए। राम आसरे वर्मा, भारत वर्मा, बुधई वर्मा, मिट्ठू वर्मा, कमलेश वर्मा, राम किशोर वर्मा, राम फकीर, राम प्रसाद, अखिलेश वर्मा का मकान पूरी तरह जलकर स्वाहा हो गया। छप्परनुमा मकान में न ही एक दाना राशन बचा और न ही पहनने का कपड़ा। राम आसरे के घर से उठी आग की लपटों पर गांव के लोग काबू पाने का प्रयास करते, इससे पहले आसपास के घरों को भी अपने गिरफ्त में ले लिया। आग की लपटें उस समय शोला बन गई, जब उनका साथ हवाओं ने दिया। गांव के लोग आग पर काबू करने का प्रयास करते रहे,मगर सफलता नहीं मिली। दमकल कर्मियों ने लगभग तीन घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया।