फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   accident in bakulahi river

नदी में डूबने से बालक की मौत

Sat, 09 Jul 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sat, 09 Jul 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
accident in bakulahi river
saf
प्रतापगढ़  नगर कोतवाली क्षेत्र के संसारपुर में रिश्तेदार के घर आए एक बालक की बकुलाही नदी में डूबने से मौत हो गई।  मानधाता थाना क्षेत्र के अकोढ़िया निवासी देशराज पटेल अपने परिवार के साथ गुरुवार को संसारपुर में रिश्तेदार के घर में आया था। वैवाहिक कार्यक्रम होने के कारण लोग रातभर व्यस्त थे। रात में ही देशराज का आठ वर्षीय बेटा लकी गायब हो गया। भोर में लकी के न मिलने पर परिजन उसकी खोजबीन करने लगे, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इस बीच कुछ लोग शौच के लिए नदी की ओर गए तो उन लोगों को बालक का शव दिखाई पड़ा। शव मिलने की सूचना पर गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


लकी की लाश देख लोग रोने बिलखने लगे। ग्रामीणों का कहना था कि रात में वह नदी में डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई। परिवार के लोग शव लेकर अकोढ़िया चले गए। प्रभारी कोतवाल संजय शर्मा ने हादसे की जानकारी से अनभिज्ञता जताई। वहीं मानधाता थाना क्षेत्र के जमुआ निवासी रवींद्र तिवारी (65) भारतीय किसान यूनियन के नेता थे। गुरुवार को उनकी गाय गायब हो गई। वह तलाश में घर से निकले। रात होने पर भी वह नहीं लौटे। परिजनों ने भी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह से ही परिवार के लोग गाय के साथ रवींद्र की खोजबीन कर रहे थे। रामनगर गांव में बकुलाही नदी के पास रवींद्र का शव उतराया हुआ मिला। सूचना मिलने पर परिजन पहुंचे और शव की शिनाख्त रवींद्र के रूप में की। परिजन रोने बिलखने लगे। परिजन शव लेकर घर चले गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंची लेकिन परिजन कार्रवाई से इनकार कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed