{"_id":"e6d1c269822175a16797574b6db1937d","slug":"accident-hindi-news-319","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sat, 17 Oct 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
मतदान कर घर लौटते समय एक युवक की बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे उसकी मौत हो गई। हादसे की खबर उसके घर पहुंची तो कोहराम मच गया। उदयपुर थाना क्षेत्र के उमरार मुन्ना का पुरवा गांव निवासी राम बरन (38) पुत्र रामआसरे शनिवार को बाइक से गांव में स्थित बूथ पर मतदान करने गया था।
लौटते समय बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह खबर उसके घर पहुंची तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।