{"_id":"f0aa3a3e33e63dd7cc7bac219f4587b2","slug":"accident-hindi-news-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू टेंपो पलटा, अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू टेंपो पलटा, अधेड़ की मौत
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Mon, 23 Feb 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के कैरला बाजार के पास सोमवार दोपहर अनियंत्रित टेंपो पलट गया। इसमें बैठे एक अधेड़ की मौत हो गई। चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
पट्टी कोतवाली इलाके के कांधरपुर निवासी सतीश पांडेय (50) दिल्ली में रहते थे। दो माह पहले वह घर आया था। इसकी बेटी की शादी पट्टी के पूरेदेवजानी गांव में हुई है। वह भी दूसरे शहर में परिवार के साथ रहती है। रविवार को ही वहां से ससुराल गांव आई है। सतीश ने अपने गांव के ही रामबरन (60) का टेंपो बुक कर बेटी की विदाई कराने उसकी ससुराल पूरेदेवजानी गांव जा रहा था। करैला बाजार में जैसे ही टेंपो पहुंचा, सामने गड्ढ़ा होने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा। इससे टेंपो पलट गया। इससे सतीश और चालक रामबरन घायल हो गए।
हादसे के बाद आसपास के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल भेजवाया। डॉक्टरों ने सतीश को मृत घोषित कर दिया। रामबरन की हालत गंभीर बनी है। हादसे की खबर सतीश के घर पहुंची तो कोहराम मच गया। परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंच गए। रोने से परिजनों की हालय दयनीय हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।