फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   A young man who went out to defecate was shot dead

Pratapgarh News: शौच के लिए निकले युवक की गोली मारकर हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
A young man who went out to defecate was shot dead
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के रामगंज के रहने वाले सुशील यादव की बुधवार की रात सुल्तानपुर की सीमा में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह घर से शौच के लिए निकला था। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

रामगंज निवासी सुशील यादव (23) पिता की मौत के बाद परिवार के गुजर बसर के लिए गुजरात में निजी कंपनी में नौकरी करता था। वह 25 जनवरी को घर आया था। उसे दाे फरवरी को वापस जाना था। बुधवार की रात करीब सवा सात बजे शौच के लिए घर से निकला। रामगंज की सीमा पर सुल्तानपुर जनपद के चांदा थाना क्षेत्र के सिंहौली गांव के करीब अज्ञात लोगों ने उसे गोली मार दी। गोली उसके सीने में लगी। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर सुशील के चचेरे भाई उसे लेकर अमरगढ़ सीएचसी पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक सुशील का शव मोर्चरी में रखने से इनकार करते हुए चचेरे भाई नाराजगी जताने लगे। बोले कि प्रयागराज से भाई के आने के बाद ही आगे कुछ होगा। अस्पताल पहुंची आसपुर देवसरा पुलिस उन्हें समझाती रही। मृतक तीन भाइयों व एक बहन में सबसे छोटा था। आसपुर देवसरा थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि घटनास्थल सुल्तानपुर जनपद की सीमा में है। घटनास्थल की जांच की जा रही है। अभी परिवार के लोगों ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed