{"_id":"67e05c27de2851315a0bbd7d","slug":"a-young-man-fishing-in-the-sai-river-died-by-drowning-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-136405-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: सई नदी में मछली पकड़ रहे युवक की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: सई नदी में मछली पकड़ रहे युवक की डूबने से मौत
विज्ञापन
मृतक सुशील कुमार। फाइल फोटो
नगर कोतवाली के संडारी में रविवार दोपहर सई नदी में भाई और साथियों के साथ मछली पकड़ने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला और मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बोधी पांडेय का पुरवा खजुरनी निवासी सुशील कुमार उर्फ कल्लू (29) रविवार दोपहर अपने भाई शिवम व पड़ोसी दोस्तों के साथ मछली पकड़ने सई नदी गया था। मछली पकड़ने के दौरान नदी में उतरा सुशील अचानक गहरे पानी में डूबने लगा। यह देख साथी उसे बचाने पहुंचे, लेकिन तब तक वह गहरे पानी में समा चुका था।
शोर सुनकर गांव के लोग भी पहुंच गए। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुशील को नदी से बाहर निकाला और मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस कार्रवाई में जुटी रही।
विज्ञापन
भाई व साथियों से छूट गया हाथ
सई नदी के गहरे पानी में समाया सुशील अचानक पानी के ऊपरी सतह की ओर आया। यह देख भाई शिवम व उसके साथी ने हाथ पकड़ा, लेकिन पकड़ ढीली होने की वजह से हाथ छूट गया और सुशील गहरे पानी में समा गया है। मृतक तीन भाई थे। बड़े भाई वीरू की पहले ही मौत हो चुकी है। छोटा भाई शिवम उसके साथ मछली पकड़ने गया था। वह ट्रैक्टर चलाकर व मजदूरी कर घर का खर्च चलाता था।