फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   A young man fell into a well while taking out a goat

Pratapgarh News: बकरी निकालते समय कुएं में गिरा युवक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
A young man fell into a well while taking out a goat
दिलीपपुर के गांगपाटी में बकरी निकालते समय युवक कुएं में गिर गया। यह देख गांव के लोग शोर मचाने लगे। पुलिस और फायरकर्मी देर रात तक उसे कुएं से बाहर नहीं निकाल सके। अनहोनी की आशंका को देखते हुए परिजन रोते बिलखते रहे।
विज्ञापन

दिलीपपुर थाना क्षेत्र के श्रीनाथपुर निवासी 22 वर्षीय हिमांशु शर्मा बुधवार को पड़ोसी गांव गांगपाटी में बकरीदी के यहां मजदूरी करने गया था। करीब तीन बजे बकरीदी के घर के बगल के रहने वाले मुस्तकीम की बकरी एक खेत में स्थित कुएं में गिर गई। बकरी को निकालने के लिए मुस्तकीम ने हिमांशु से मदद मांगी। वह रस्सी के सहारे बकरी निकालने के लिए कुएं में उतर गया। बकरी निकाल भी दिया।
विज्ञापन

कुएं से ऊपर आते समय अचानक फिसलने के कारण वह नीचे गिर गया। कुएं में पानी व कीचड़ था। यह देख आसपास के लोग दौड़ पड़े। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड कुएं से हिमांशू को बाहर निकालने के लिए प्रयासरत रही। बरसात में बचाव कार्य रोकना पड़ा। खबर मिलने पर पिता उमाशंकर व माता सीता देवी सहित परिवार व गांव के लोग कुएं पर पहुंच गए। हिमांशू तीन बहन व दो भाइयों में सबसे छोटा है। एसओ दिलीपपुर शत्रुघ्न वर्मा ने बताया कि बरसात के कारण बचाव कार्य रात में संभव नहीं है। सुबह दोबारा युवक को निकालने के लिए प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed