{"_id":"65242700319d1cb8e90f3ec6","slug":"a-four-feet-wide-bridge-will-be-built-from-belha-devi-dham-to-sacha-baba-ashram-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1002-5608-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: बेल्हा देवी धाम से सच्चा बाबा आश्रम तक चार फीट चौड़ा बनेगा पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: बेल्हा देवी धाम से सच्चा बाबा आश्रम तक चार फीट चौड़ा बनेगा पुल
Mon, 09 Oct 2023 09:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Mon, 09 Oct 2023 09:44 PM IST
विज्ञापन
सई नदी तट पर स्थित मां बेल्हा देवी धाम से सच्चा आश्रम तक चार फीट चौड़े पुल का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए पर्यटन विभाग ने ढ़ाई करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। तहसील प्रशासन के जमीन को चिह्नित करने में हो रही देरी से पुल का निर्माण प्रारंभ नहीं हो पा रहा है। यह पुल केवल पैदल यात्रियों के लिए होगा।
सिद्धपीठ मां बेल्हा देवी धाम में अब भक्तों को पार्किंग की दिक्कत नहीं होगी, ना ही भीड़ का सामना नहीं करना होगा। पर्यटन विभाग जल्द ही सई नदी पर पैदल यात्रियों के लिए पुल का निर्माण कराने जा रहा है। इस पुल पर बाइक या कोई भी वाहन नहीं गुजर पाएंगे। सिर्फ पैदल दर्शन करने के लिए आने वाले भक्तों के लिए यह पुल होगा।
इस पुल के बन जाने से मां बेल्हा देवी धाम के आसपास पार्किंग और भीड़ की समस्या खत्म हो जाएगी। बाइक और चार पहिया वाहनों से आने वाले लोग सच्चा आश्रम में अपने वाहन को खड़ा कर सकेंगे। फिर पुल से पैदल चलकर बेल्हा देवीधाम पहुंचेंगे। पुल निर्माण के साथ ही घाट का भी विस्तार होना है।
विज्ञापन
पर्यटन विभाग ने एसडीएम सदर को पत्र लिखकर जमीन चिह्नित करने को कहा है। मगर अभी तक जमीन चिह्नित नहीं होने से निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो सका है।
-- -- --
राजस्व विभाग को पत्र लिखकर जमीन चिह्नित करने को कहा गया है, जमीन की उपलब्धता होते ही निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा।
- कीर्तिमान श्रीवास्तव, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी