फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   A flock of vultures seen in the forests of Shivsat

Pratapgarh News: शिवसत के जंगलों में दिखा गिद्धों का झुंड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
A flock of vultures seen in the forests of Shivsat
रानीगंज तहसील क्षेत्र के शिवसत के जंगलों में सोमवार दोपहर विलुप्त हो रहे गिद्धों का झुंड नजर आया। सालों बाद जंगल में गिद्धों के झुंड के पहुंचने से वन विभाग के अफसर भी आशान्वित हुए। साथ ग्रामीणों में भी कौतूहल नजर आया।
विज्ञापन

बीते कई दशक से जिले में गिद्ध नहीं नजर आए थे। लेकिन सोमवार दोपहर अचानक शिवसत जंगल के पास पेड़ों पर गिद्धों का झुंड देख ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। हल्की सर्दी की शुरुआत में गिद्धों के आगमन से वन विभाग के अफसर की काफी खुश हैं। विलुप्त हाेने की कगार पर गिद्धों को देख इनके संरक्षण की उम्मीद को बल मिल रहा है। डीएफओ जेपी श्रीवास्तव ने बताया कि काफी समय बात जिले में गिद्ध नजर आए हैं। जिले में पौधरोपण की मुहिम रंग ला रही है। जिस कारण गिद्धों का आगमन हुआ है। कोशिश की जा रही है कि गिद्धों को संरक्षित करते हुए इनकी संख्या को बढ़ाया जा सके। वहीं, बाबा बेलखरनाथ धाम ब्लॉक के शिवसत निवासी नबाव खान, सुरेंद्र कुमार, अंशु श्रीवास्तव, रोहित सिंह, बबन तिवारी व आशुतोष पांडेय ने बताया कि कई साल बाद गांव के आसपास जंगलों में गिद्ध का झुंड दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed