फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   बच्चों समेत महिला का अपहरण

बच्चों समेत महिला का अपहरण

Thu, 24 Jul 2014 05:30 AM IST
Pratapgarh
Pratapgarh Updated Thu, 24 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़/ जेठवारा। पंजाब से लौट रही एक महिला का बच्चों समेत कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया। इलाकाई पुलिस ने पति की शिकायत अनसुनी की तो उसने डीएम और एसपी से गुहार लगाई ।
विज्ञापन

मानधाता थाना क्षेत्र के हैंसी परजी निवासी राम किशन सरोज की शादी रायबरेली जनपद के ऊंचाहार थाना क्षेत्र के सरैनी निवासी राजकुमारी पुत्री बाबूलाल के साथ हुई है। उसके तीन बच्चे हैं। एक माह पहले राजकुमारी अपनी बहन से मिलने के लिए पंजाब के लुधियाना निवासी कमलापति के पास गई थी। वहां से तीनों बच्चों के साथ 15 जुलाई को पंजाब मेल ट्रेन से घर के लिए रवाना हुईं। यह बात राजकुमारी ने पति को फोन पर बताने के साथ ही स्टेशन पर आने का कहा था। रामकिशन 16 जुलाई को पत्नी को लेने के लिए स्टेशन पहुंचा लेकिन उस समय ट्रेन जा चुकी थी। पत्नी के मोबाइल पर फोन मिलाया तो स्विच आफ मिला। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं लगा तो वह घर लौट गया। 17 जुलाई को जीआरपी और आरपीएफ के पास शिकायत लेकर पहुंचा लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इस बीच पत्नी का मोबाइल उठाने वाले ने खोजबीन करने पर बच्चों समेत सभी को मार डालने की धमकी दी। मंगलवार को राजकुमारी ने फोन कर बताया कि उसे गुजरात के बड़ोदरा में एक मकान में कैद करके रखा गया है। इसके बाद से मोबाइल बंद है। परेशान रामकिशुन ने सिवरा गांव के एक व्यक्ति पर अपहरण का आरोप लगाते हुए आला अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है। एसओ जीआरपी भूपेंद्र सिंह का कहना है कि इस तरह का कोई मामला उनके पास नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed