{"_id":"10-42221","slug":"Pratapgarh-42221-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए वोटरों को मिलेगा रंगीन पहचान पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए वोटरों को मिलेगा रंगीन पहचान पत्र
Pratapgarh
Updated Sun, 09 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। फर्जी वोटिंग रोकने के लिए मतदाता पहचान पत्र का स्वरूप बदल दिया गया है। नए वोटरों को अब बैंक ‘एटीएम कार्ड’ के आकार का रंगीन पहचान पत्र मिलेगा। मतदाता उसे आसानी से जेब में रख सकेंगे। आधुनिक मतदाता पहचान पत्र का वितरण जल्द शुरू होगा। लोकसभा चुनाव के पहले करीब एक लाख 37 हजार वोटरों के बीच इसे बांटे जाने का लक्ष्य है। तीन दिन पूर्व 35 हजार वोटरों का यह पहचान पत्र प्रशासन को मिला है।
वोटरों को पहले सफेद मतदाता पहचान पत्र मिलता था। उसके ऊपर सम्बंधित मतदाता की तस्वीर छपी होती है। अधिकांश वोटरों की तस्वीर धुंधली या काफी काली हो जाती थी। ऐसे में कार्डधारक का चेहरा मतदान के दिन बूथ पर तैनात अफसर पहचान नहीं पाते थे। ऐसी स्थिति में फर्जी वोटिंग की सम्भावना बनी रहती थी। स्थिति से निपटने के लिए चुनाव आयोग ने तरीका खोजा। नए मतदाताओं को रंगीन मतदाता पहचान पत्र देने की योजना बनी। इस पहचान पत्र का आकार किसी बैंक के ‘एटीएम कार्ड’ की तरह है। प्लास्टिक कोडेड होने के कारण उसके फटने का खतरा नहीं है। वोटर की रंगीन फोटो होगी। पहचान पत्र पर छपी रंगीन फोटो से वोटर के मिलान में आसानी होगी। कार्डधारक फोटो धुंधला या ज्यादा काली होने का बहाना बता कर फर्जी वोटिंग नहीं कर सकेगा।
पुराने मतदाताओं को पुराना ही मतदाता कार्ड मिलेगा। जिला निर्वाचन कार्यालय के सूत्र बताते हैं कि डुप्लीकेट मतदाता पहचान पत्र बनवाने वाले पुराने वोटरों को भी पुराने माडल की वोटर आईडी दी जाएगी। इन लोगों को आधुनिक मतदाता पहचान पत्र अगले चुनाव तक दिए जाने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रयास है कि सभी नए वोटरों को रंगीन मतदाता पहचान पत्र चुनाव पूर्व उपलब्ध करा दिया जाए। 35 हजार रंगीन पहचान पत्र तहसीलाें में भेजा गया है। प्रयास है कि सभी नए वोटरों को समय से यह कार्ड मिल जाए। पुराने वोटरों के लिए फिलहाल यह व्यवस्था नहीं है।
-महेन्द्र कुमार, जिलाधिकारी