फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   सात मार्च को लगेगी रानीगंज में ‘अमर उजाला’ की ‘चौपाल’

सात मार्च को लगेगी रानीगंज में ‘अमर उजाला’ की ‘चौपाल’

Wed, 06 Mar 2013 05:30 AM IST
Pratapgarh
Pratapgarh Updated Wed, 06 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
रानीगंज। सात मार्च को रानीगंज स्थित स्वामी करपात्री जी इंटर कालेज में ‘अमर उजाला’ द्वारा ‘चौपाल’ का आयोजन किया गया है। सुबह ग्यारह बजे से शुरू होने वाली ‘चौपाल’ में तहसील स्तरीय विकास, पुलिस, विद्युत, कृषि, स्वास्थ्य समेत लगभग सभी अधिकारी सीधे जनता से रूबरू होंगे। फरियादी अपनी समस्या हल कराने के लिए अधिकारियों की प्रतीक्षा करने लगे हैं। उन्हें उम्मीद है कि ‘अमर उजाला’ की ‘चौपाल’ में वह अफसरों के सामने बेबाकी के साथ अपनी समस्याएं रख सकेंगे।
विज्ञापन

जनता को सीधे अधिकारियों से रूबरू कराकर उनकी समस्याओं का निस्तारण कराने के उद्देश्य से सात मार्च को रानीगंज तहसील मुख्यालय पर ‘चौपाल’ का आयोजन किया गया है। जन समस्याओं को प्रमुखता से उठाने वाला ‘अमर उजाला’ उनके निस्तारण के लिए भी हमेशा ही संजीदा रहा है। इसी उद्देश्य से पब्लिक और अधिकारियाें को आमने-सामने किया जा रहा है। सुबह ग्यारह बजे से शुरू होने वाली चौपाल में जन समस्याआें को सूचीबद्ध कर अधिकारियों के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। शिकायतों का यथासंभव मौके पर ही निस्तारण भी किया जाएगा। इसकी जानकारी होने के बाद से ही फरियादी खासे उत्साहित हैं। ‘चौपाल’ में उपजिलाधिकारी रानीगंज मोहम्मद रिजवान क्षेत्राधिकारी मुक्तेश्वर नाथ श्रीवास्तव आदि अधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed