फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   शौच को गई किशोरी के साथ गैंगरेप

शौच को गई किशोरी के साथ गैंगरेप

Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
Pratapgarh
Pratapgarh Updated Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
परियावां। नवाबगंज थाना क्षेत्र के राजा का पुरवा गांव में किशोरी का मुंह दबाकर दो युवकों ने सामूहिक दुराचार किया। ननिहाल में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आई पीड़िता मां के साथ शौच के लिए गई। जहां घात लगाए युवकों ने किशोरी को मुंह दबाकर उठा लिया और घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन

राजा का पुरवा गांव निवासी चौदह वर्षीय किशोरी अपनी मां के साथ अपरबल का पुरवा शेख मोहम्मदपुर स्थित ननिहाल में शादी समारोह में शामिल होने के लिए बुधवार को आई थी। शाम को वह अपनी मां के साथ शौच के लिए बाहर गई थी। वापस लौटते समय रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठे सोनू पुत्र लालता पटेल और विमलेश पुत्र रामपाल सरोज निवासी बक्सी का पुरवा सलोन ने किशोरी का मुंह दबाया और खेत में ले जाकर बारी बारी से दुष्कर्म किया। हैवानों के चंगुल से किसी प्रकार छूटी किशोरी घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई। घटना से अवाक परिजनों ने नवाबगंज पुलिस को सूचना दी। गैंगरेप की सूचना पर सीओ कुंडा भी मौके पर पहुंचे और पीड़िता से पूछताछ की। अधिकारियों के निर्देश और परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दुराचार एवं एससीएसटी समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को उपचार के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

युवती को अगवा करने की रिपोर्ट दर्ज
डेरवा। जेठवारा थाना क्षेत्र के खटवारा गांव निवासी याशमीनबानों (18) पुत्री मो. नईम को गांव के ही शमीम, सलमान, अब्दुल हलीम, सहरूख ने डरा धमका कर बीती तेइस जनवरी को अगवा कर लिया था। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed