फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   जान ले रहे हैं सीवर लाइन की खोदाई में बने मौत के कुंए

जान ले रहे हैं सीवर लाइन की खोदाई में बने मौत के कुंए

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Pratapgarh
Pratapgarh Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। शहर में हो रही सीवर लाइन की खोदाई जान की दुश्मन बन रही है। उड़ती धूल सांस की बीमारी पैदा कर रही है तो सड़क पर बने गड्ढे मौत के कुंए साबित हो रहे हैं। इससे बचने के चक्कर में भी लोग मौत की आगोश में समा रहे हैं।
विज्ञापन

सीवर लाइन की खोदाई ने शहर को धूल से तो भर ही दिया था। अब यह लोगों की जान भी लेने लगी है। महीनों से चल रही यह खोदाई खूनी होती जा रही है। जगह-जगह मेन होल बनाने के लिए छोड़े गए गड्ढे लोगों को मौत की दावत दे रहे हैं। हफ्ते भर से कंपनी बाग के सामने से शुरू यह खोदाई अंबेडकर चौराहे तक पहुंच गई है। इसके बीच में मेन होल बनाने के लिए गड्ढे छोड़ दिए गए हैं। इससे बचने के प्रयास में लोग हादसे का शिकार हो जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को एक वृद्ध इसी के चलते हादसे का शिकार हो गया और उसकी मौत हो गई। इसके पहले भी इसकी खोदाई में एक मजदूर की जान चली गई थी। उधर खोदाई के चलते जाम और धूल ने तो शहर का हुलिया ही बिगाड़ दिया है। लोगों के लिए तो अब यह बर्दाश्त के बाहर हो गया है।
विज्ञापन

सीवर लाइन निर्माण के दौरान होने वाली समस्याओं को लेकर भाजयुमो ने डीएम को तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इसमें नगर में 10 दिनों के अंदर कार्य पूरा करने, कमीशन लेकर अनुभवहीन ठेकेदारों को काम से हटाने और खोदाई को दिन में आठ बजे से रात आठ बजे तक प्रतिबंधित करने की बात कही गई है। भाजयुमो के जिला महामंत्री वरुण प्रताप सिंह व भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अजय सिंह ने कहा कि जगह-जगह गहरे गड्ढे छोड़ दिए जाने के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। उन्होंने 15 दिन के अंदर मांगों के पूरा न करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान जिला महामंत्री निर्भय सिंह, अंशुमान सिंह, प्रमोद, नंदन, विजय पांडेय, शशांक श्रीवास्तव, अजय सिंह, दीपक सिंह, दिलीप तिवारी, अभिषेक सिंह, विजय मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed