फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   काली सूची के 34 कालेजों को नहीं मिली राहत

काली सूची के 34 कालेजों को नहीं मिली राहत

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Pratapgarh
Pratapgarh Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। बोर्ड परीक्षा में अंधाधुंध नकल कराने वाले जिले के 34 कालेजों को बोर्ड ने काली सूची में डाल दिया है। यह कालेज बोर्ड परीक्षा के केंद्र नहीं बन पाएंगे। इन कालेजों में पढ़ने वाली बालिकाओं को अन्यत्र कालेजों में परीक्षा देनी होगी।
विज्ञापन

हाईस्कूल और इंटर बोर्ड परीक्षा में नकल कराने का ठेका लेने वाले कालेजों का कलंक इस बार भी नहीं धुल सका है। यूपी बोर्ड ने जिले के 34 हाईस्कूलों और इंटर कालेजों को काली सूची में डालकर बालिकाओं के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। काली सूची में शामिल सभी कालेज सामूहिक नकल में दोषी ठहराए गए हैं। बोर्ड ने इन कालेजों की सूची जारी करके कहा है कि काली सूची में शामिल कालेजों को किसी भी दशा में परीक्षा केंद्र न बनाया जाय। अगर विषम परिस्थिति में कालेज को केंद्र बनाया भी जाता है तो वहां के प्रिंसिपल, शिक्षक सहित सभी स्टाफ को बदल दिया जाय। काली सूची में जिले के एक प्रभावशाली विधायक का भी कालेज शामिल है। बीते वर्ष विधायक के कालेज में परीक्षा के दौरान सामूहिक नकल होने पर पूर्व एडीआईओएस विनोद कुमार मिश्र ने केंद्र को डिबार करने की रिपोर्ट भेजी थी। बतादें कि यूपी बोर्ड ने छात्रों की परीक्षा अन्य कालेजों में कराने और छात्राओं की परीक्षा उसी कालेज में कराने का फैसला लिया है मगर काली सूची में शामिल कालेजों के परीक्षा केंद्र नहीं बनने के कारण वहां की बालिकाओं को अन्यत्र कालेजों में परीक्षा देना होगा। केंद्र निर्धारण नियमावली आते ही परीक्षा केंद्र चिह्नित करने का कार्य तेज हो गया है। विद्यार्थियों की संख्या में इजाफा होने के कारण परीक्षा केंद्र बढ़ने की संभावना बढ़ गई है। डीआईओएस मु. इब्राहीम ने बताया कि दागी कालेजों को इस बार किसी भी दशा में परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed