फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   पट्टी कोतवाल के खिलाफ खुला मोर्चा

पट्टी कोतवाल के खिलाफ खुला मोर्चा

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Pratapgarh
Pratapgarh Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पट्टी। कस्बे के ऐतिहासिक मेले पुलिस की वसूली का विवाद गहरा गया है। रामलीला समिति ने बैठक के कोतवाल के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए ऐलान किया कि अगर तत्काल उनका तबादला नहीं किया गया तो मंगलवार को आयोजित होने वाला भरत मिलाप का आयोजन नहीं होगा। पदाधिकारियों ने इस आशय का फैक्स मुख्य मंत्री समेत उच्चाधिकारियों को भेजा है।
विज्ञापन

नगर मुख्यालय पर लगने वाले ऐतिहासिक दशहरा मेले में डंास, काला जादू, हवाई झूला, मौत का कुंआ समेत कई स्टाल लगाए गए है। स्टाल चलाने वालों ने रामलीला समिति से शिकायत की कि पुलिस स्टाल चालू रखने के लिए रुपये की मांग कर रही है। खुलेआम धमकी दी जा रही है कि रुपये नहीं दिए गए तो कोई स्टाल नहीं चलने दिया जाएगा। इसके बाद स्टाल बंद कर दिए गए। पदाधिकारियों ने पट्टी प्रेमचंद को मामले से अवगत कराया। उनके आश्वासन के बाद रामलीला समिति ने शाम चार बजे स्टाल शुरू कराए। इसके बाद समिति पदाधिकारियों व कोतवाल के बीच पाला खिंच गया। इधर इंचार्ज कोतवाल प्रभातेज ने कहा कि मेले में डांस के नाम पर अश्लीलता परोसी जा रही थी। अराजकता रोकने पर अनर्गल आरोप मढ़े जा रहे हैं।
विज्ञापन

देर रात पुलिस ने फिर से स्टालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया। इस पर रामलीला समिति और कोतवाल प्रभातेज आमने सामने हो गए। तनातनी बढ़ने पर देर रात रामलीला समिति के पदाधिकारियों की बैठक में कोतवाल के खिलाफ जंग का ऐलान किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि प्रभारी कोतवाल के रहने की स्थिति में वे लोग भरत मिलाप संपन्न नहीं कराएंगे। इस बाबत कमेटी के लोगाें ने सीएम सहित अधिकारियों को भी फैक्स भेजा। बैठक में समिति के अध्यक्ष केशव प्रसाद चौरसिया, प्रबंधक कमलाकांत पांडेय, महामंत्री कृष्ण कुमार शुक्ला, उपाध्यक्ष जुग्गीलाल जायसवाल, रामप्रकाश जायसवाल, रामचंद्र जायसवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed