फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   दलितों की सबसे बड़ी विरोधी हैं मायावती : बृजलाल

दलितों की सबसे बड़ी विरोधी हैं मायावती : बृजलाल

Wed, 03 Apr 2019 11:07 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
दलितों की सबसे बड़ी विरोधी हैं मायावती : बृजलाल
दलितों की सबसे बड़ी विरोधी हैं मायावती : बृजलाल
विज्ञापन

प्रतापगढ़। शहर में आयोजित विजय संकल्प अनुसूचित जाति मोर्चा सम्मेलन में अनुसूचित जाति, जनजाति आयोग के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल ने बसपा सुप्रीमा मायावती पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मायावती दलितों की सबसे बड़ी विरोधी हैं, वह दलितों का हित नहीं चाहती। बसपा में कार्यकर्ताओं को टिकट नहीं मिलता, बल्कि टिकट देने के नाम पर धनउगाही होती है। सपा और बसपा दोनों केवल दलितों एवं पिछड़ों का शोषण कर देश विरोधी ताकतों को प्रश्रय देती हैं। दलित समाज मोदी के कार्यों से गदगद है। आवास, शौचालय, उज्ज्वला, आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं ने देश के विकास को गति प्रदान की है। भाजपा जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्रा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब दिया। चाइना जैसे देश को भी आतंकवाद के मुद्दे पर सबक सिखाया। जिला अध्यक्ष छेदीराम सरोज, लोकसभा संयोजक कृष्णकांत मिश्र, जिला महामंत्री अशोक मिश्रा, किसान मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पप्पन सिंह, भाजपा नेता नागेश्वर प्रताप छोटे सरकार, पूर्व ब्लाक प्रमुख रमेश सिंह ने भी सभा को संबोधित किया।
पॉलीटेक्रिक कालेज के लिए भूमि चिह्नित करने पहुंची टीम
रानीगंज। रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम महदेवरी (खमपुर दूबेपट्टी) में स्वीकृत राजकीय पॉलीटेक्निक के निर्माण के लिए विभागीय अधिकारी परियोजना अभियंता अशोक तिवारी, एई अनूपचंद्र तथा राजस्व टीम ने संयुक्त रूप से जमीन चिह्नित करने के बाद निरीक्षण किया। इस दौरान नीरज ओझा, ग्राम प्रधान शिवसागर शुक्ल, ललित तिवारी, दीपू शुक्ल, राकेश पांडेय, केके शर्मा, अमरेश पांडेय, सोनू पांडेय, रिंकू दूबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बीडीओ से रिकवरी के लिए डीडीओ ने लिखा पत्र
प्रतापगढ़। वर्ष 2018 में गौरा ब्लाक में मनरेगा के तहत हुए शौचालय निर्माण में
घपले के मामले में डीडीओ ने तत्कालीन बीडीओ से रिकवरी कराए जाने के लिए डीडीओ ने डीएम को पत्र लिखा है। तत्कालीन गौरा व शिवगढ़ बीडीओ रहे विकास शुक्ला मौजूदा समय में इलाहाबाद जिले में तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed