फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   पुलिस चेकिंग करती रहीं, लोग ट्रिपलिंग कर बिना हेलमेट भरते रहे फर्राटा

पुलिस चेकिंग करती रहीं, लोग ट्रिपलिंग कर बिना हेलमेट भरते रहे फर्राटा

Fri, 02 Nov 2018 11:38 PM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
पुलिस चेकिंग करती रहीं, लोग ट्रिपलिंग कर बिना हेलमेट भरते रहे फर्राटा
फोटो......
विज्ञापन

पुलिस चेकिंग करती रहीं, लोग ट्रिपलिंग कर बिना हेलमेट भरते रहे फर्राटा
यातायात पखवाड़ा के दूसरे दिन ही उड़ीं नियमों की धज्जियां
सीट बेल्ट, यातायात नियम तोडक़र सडक़ पर चल रहे थे कार सवार
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। सडक़ हादसे रोकने व यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जिले में 1 नवंबर से यातायात पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया है। जगह-जगह बूथ बनाकर पुलिसवाले लोगों को जागरूक करते रहे, वहीं दूसरी तरफ वाहन चालक नियमों की धज्जियां उड़ाते रहे। लोग बिना डर-भय के बिना हेलमेट बाइक पर ट्रिपलिंग करते रहे।
यातायात पुलिस के लिए आए दिन हो रहे हादसे किसी चुनौती से कम नहीं हैं। आम तौर पर
देखने को मिलता है कि सडक़ हादसे में ज्यादातर उन लोगों की मौत होती है जो यातायात नियमों का पालन नहीं करते हैं। बगैर हेलमेट ट्रिपलिंग करना भारी पड़ रहा है, लेकिन लोग चेत नहीं रहे हैं। शुक्रवार को यातायात माह के दूसरे दिन ही लोगों ने नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाईं। शहर के अंबेडकर चौराहा, भंगवाचुंगी, चौक, सदर बाजार, मीराभवन आदि जगहों पर लोग पुलिस के सामने बिना हेलमेट और बाइक पर ट्रिपलिंग कर गुजरते रहे। कार चालकों ने भी सीट बेल्ट नहीं लगाई थी।
विज्ञापन

इनसेट-----------
हेलमेट लगाकर न चलने वाले 78 लोगों ने गंवाई जान
मार्च से अब तक बगैर हेलमेट सडक़ पर फर्राटा भरने वाले 78 लोगों ने अपनी जान गवां दी। किसी की बाइक पलटने से मौत हुई है तो किसी को हादसे में सिर में गंभीर चोट लगने से अधिक रक्तस्राव के कारण जान चली गई। इसके बाद भी लोग सुधरने के लिए तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट---------
इनसेट------
बगैर हेलमेट के पकड़े गए 40 बाइक सवार
दोपहर बाद राजापाल चौराहे पर यातायात पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बगैर हेलमेट और ट्रिपलिंग करने वाले लोगों को पकड़ा गया। उनकी बाइक का चालान काटा गया। कागज न मिलने पर 5 बाइक को ट्रैफिक पुलिस ने सीज कर दिया।

वर्जन-----------
बगैर हेलमेट चलने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उनका चालान कर दिया जाएगा। बाइक में हेलमेट टांग कर चलने वाले लोगों की बाइक सीज कर दी जाएगी। यह माना जाएगा कि उनके पास कागजात व हेलमेट नहीं है। यह अभियान लोगों को जागरूथक करने के लिए चलाया जा रहा है। यातायात नियमों का यदि लोग पालन करें तो हादसों में कमी आती है।
देवरंजन वर्मा, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed