फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   70 thousand rupees looted from petrol pump salesman

Pratapgarh News: पेट्रोल पंप के सेल्समैन से 70 हजार की लूट, पेट्रोल भरवाने पहुंचे थे बदमाश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
70 thousand rupees looted from petrol pump salesman
अंतू थाना क्षेत्र के कटका बाजार स्थित पेट्रोल पंप पहुंचे पल्सर सवार बदमाश तमंचे के बल सेल्समैन से 70 हजार लूटकर फरार हो गए। घटना से पहले बदमाशों ने पेट्रोल पंप से कुछ दूरी पर हवाई फायरिंग भी की। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

सांगीपुर थाना क्षेत्र के खजूरी गांव निवासी कुंभकरण सरोज की कटका बाजार के पास पेट्रोल पंप है। वृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे पल्सर सवार तीन युवक पेट्रोल भरवाने पहुंचे। रायबरेली के परसदेपुर निवासी सुनील दूबे सेल्समैन की ड़यूटी कर रहा था। बाइक सवार युवकों ने 899 रुपये का पेट्रोल भरने की बात कही।
विज्ञापन

पेट्रोल भरते समय बाइक से उतरे एक युवक ने कुछ दूर जाकर हवाई फायरिंग कर सेल्समैन से रूपयों से भरा बैग छीनकर भागने लगे। सेल्समैन युवक को पकड़ लिया, लेकिन बदमाशों ने उस पर तमंचे के बट से हमला कर दिया। मौका पाकर उसके सिर पर तमंचा सटा दिया। फिर से हवाई फायरिंग करते हुए बदमाश बाइक से फरार हो गए। सेल्समैन ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे से फुटेज खंगाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि फुटेज से आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा पुलिस करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed