फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   पुरानी पेशन के लिए आंदोलन स्थगित हाते ही नई के लिए बढ़ा दबाव

पुरानी पेशन के लिए आंदोलन स्थगित हाते ही नई के लिए बढ़ा दबाव

Fri, 02 Nov 2018 07:08 PM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 07:08 PM IST
विज्ञापन
पुरानी पेशन के लिए आंदोलन स्थगित हाते ही नई के लिए बढ़ा दबाव
पुरानी पेंशन के लिए आंदोलन स्थगित हाते ही नई के लिए बढ़ा दबाव
विज्ञापन

विभागाध्यक्षों ने पत्र जारी कर अविलंब खाता खोलवाने का दिया निर्देश
कर्मचारियों और शिक्षकों की बढ़ी मुसीबत
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। पुरानी पेंशन की बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों और शिक्षकों का आंदोलन स्थगित होते ही अफसरों ने कर्मचारियों पर नई पेंशन का खाता खोलवाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया है। इससे कर्मचारी और शिक्षक ऊहापोह की स्थिति में हैं। स्थानीय कर्मचारी नेता अपना दबाव बना रहे हैं, मगर उसका कोई असर नहीं दिखाई पड़ रहा है।
जिले में एक अप्रैल 2005 के बाद विभिन्न विभागों में तैनाती पाने वाले कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना से बाहर कर दिया गया है। जिले के शिक्षक और कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग कर रहे हैं। पूरे प्रदेश में आंदोलन को तेज करने के लिए 26 अक्तूूबर से तीन दिवसीय तालाबंदी और प्रदर्शन का आयोजन किया गया था। मगर सरकार और कर्मचारी नेताओं के बीच हुई वार्ता के बाद 25 अक्तूबर को ही आंदोलन स्थगित कर दिया गया। सरकार ने समिति बनाकर पूरे मामले का परीक्षण कराने के लिए दो माह का वक्त लिया था। मगर अब विभागाध्यक्ष पत्र जारी करके कर्मचारियों और शिक्षकों से अविलंब परमानेंट रिटायरमेंट एकाउंट नंबर (प्रान) खोलने का दबाव बनाया जा रहा है। विभागीय अफसरों के इस आदेश से शिक्षक और कर्मचारी ऊहापोह की स्थिति में हैं। वह कभी अधिकारियों से अनुनय-विनय करते हैं, तो कभी नाराजगी जताते हैं। फिलहाल इन दिनों कर्मचारी यह नहीं समझ पा रहे हैं कि वह अधिकारी का विरोध करें या सरकार के खिलाफ आंदोलन की नई रणनीति तैयार करें। फिलहाल शिक्षक और कर्मचारी नेता इन दिनों लड़ाई की अगली रणनीति बनाने में जुटे हैं।
विज्ञापन

इनसेट---------
अब ऑनलाइन खुलेगा प्रान एकाउंट
शिक्षकों और कर्मचारियों का प्रान एकाउंट अभी तक आफलाइन खोला जाता था, मगर अब यह एकाउंट आनलाइन खोला जा रहा है। कर्मचारियों के औपचारिकता पूरी करने के बाद विभागाध्यक्ष आनलाइन खाता खोल सकता है। जबकि पूर्व में फार्म भेजने के एक माह बाद खाता खुलता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट----
क्या बोले कर्मचारी नेता ----
पुरानी पेंशन कर्मचारियों का हक है, उसे लेने के लिए हम लोग तब तक संघर्ष करते रहेंगे, जब तक मांग पूरी नहीं होती है। अधिकारी जबरदस्ती प्रान खाता खोलवाने के लिए बाध्य नहीं कर सकते हैं। अगर ऐसा करते हैं, तो हम लोग आन्दोलन करने को विवश होंगे।

रमाशंकर तिवारी, सहसंयोजक, शिक्षक कर्मचारी अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच
वर्जन- -----
अंशदाई पेंशन से वंचित कर्मचारियों और शिक्षकों से अविलंब प्रान खाता खोलवाने को कहा गया है। खाता नहीं खोलवाने से व्यक्तिगत उनका नुकसान हो रहा है। इसके लिए कोई नया आदेश नहीं आया है, बल्कि पुराने आदेश का पालन कराने का प्रयास किया जा रहा है।
दीपक बाबू , वरिष्ठ कोषाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed