फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   32 teachers found absent during inspection, salary stopped

Pratapgarh News: निरीक्षण में गैरहाजिर मिले 32 शिक्षक, रोका वेतन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
32 teachers found absent during inspection, salary stopped
खंड शिक्षा अधिकारियों के निरीक्षण में मंगलवार को 32 शिक्षक गैरहाजिर मिले। बीएसए ने एक दिन के वेतन कटौती का आदेश दिया है। अनुपस्थित मिले शिक्षकों से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। अभियान चलाकर किए गए निरीक्षण से शिक्षकों में खलबली मची रही।
विज्ञापन

विकासखंड कालाकांकर, लालगंज, मंगरौरा, गौरा और संडवाचंद्रिका के परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण करने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों की टीम गठित की गई। बीएसए के आदेश पर खंड शिक्षा अधिकारियों ने 206 विद्यालयों का निरीक्षण कर हकीकत जानी। अधिकांश विद्यालयों में एक व दो शिक्षक बिना आदेश के ड्यूटी से गायब मिले। मंगरौरा की शिक्षिका मोनिका, दीप्ति जायसवाल, रेखा पांडेय, रिंकू पांडेय, प्रसून सिंह, रवीश सिंह के खिलाफ कार्रवाई की गई। लालगंज की अर्पणा सिंह, सुषमा द्विवेदी, रेनू सिंह, राजेश्वर व गौरा के रामप्रवेश यादव, रेनू शुक्ला, शैलेश यादव, मजूलेश सरोज, संतोष चौधरी, राजेश यादव, आनंद मिश्रा, कंचन मिश्रा, महेंद्र पाल भी अपने-अपने कार्यस्थल से अनुपस्थित मिले। कालाकांकर की शीला देवी, वीरेंद्र कुमार, अशोक मिश्रा, अर्चना, शशिपाल यादव, अनूप कुमार, शुभम सिंह व संडवाचंद्रिका के कुलदीप ओझा, राकेश पांडेय, सुधा सिंह, सुभाषचंद्र, सरिता देवी, कीर्ति भी अनुपस्थित मिलीं। बीएसए भूपेंद्र सिंह ने बताया कि अनुपस्थित शिक्षकों का वेतन रोका गया है। आगे भी निरीक्षण कार्य लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed