फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   एससीएसटी मुकदमे को लेकर अधिवक्ताओं ने की तालाबंदी, सौंपा ज्ञापन

एससीएसटी मुकदमे को लेकर अधिवक्ताओं ने की तालाबंदी, सौंपा ज्ञापन

Mon, 24 Sep 2018 11:09 PM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
एससीएसटी मुकदमे को लेकर अधिवक्ताओं ने की तालाबंदी, सौंपा ज्ञापन
साथी पर एससीएसटी का केस दर्ज होने और विपक्षियों के खिलाफ सीओ के आश्वासन के बाद भी कार्रवाई न होने से नाराज अधिवक्ताओं ने सोमवार को तहसील में तालाबंदी करते हुए हड़ताल कर दी। सभी कार्यालयों को बंद कराने के बाद नारेबाजी करते रहे। उधर, एससीएसटी मुकदमे को लेकर 25 सितंबर को एक अधिवक्ता ने आत्मदाह करने का ऐलान किया है।
विज्ञापन


संग्रामगढ़ के कुसेमर निवासी अधिवक्ता सोमप्रकाश द्विवेदी के परिजनों के साथ खड़ंजा लगाने को लेकर मारपीट की गई थी। आरोप है कि बाद में इस मामले को दबाने के लिए उन पर फर्जी एससीएसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया गया। इस मामले को लेकर कुछ दिन पहले तहसील में अधिवक्ताओं ने तालाबंदी करते हुए ज्ञापन सौंपा था। इसमें अधिवक्ता सोमप्रकाश ने मुकदमा खत्म न करने पर 25 सितम्बर को आत्मदाह करने का ऐलान किया था। उधर, हथिगवां थाना क्षेत्र के महरूपुर निवासी अधिवक्ता दिलीप सरोज को हथिगवां पुलिस उठा ले गई। इस मामले में सीओ के आश्वासन पर उनके विपक्षियों पर मुकदमा लिखने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक मुकदमा न लिखे जाने से अधिवक्ता नाराज थे।
विज्ञापन


दोनों मामलों को लेकर तहसील में फिर से अधिवक्ताओं ने तालाबंदी करते हुए हड़ताल कर दी। इस दौरान अधिवक्ताओं ने सीओ से मिलकर मुकदमा दर्ज करने सहित अधिवक्ता के पुत्र पर से एससीएसटी एक्ट का मुकदमा हटाए जाने की मांग की। इस दौरान अध्यक्ष तीर्थराज मिश्र, महामंत्री रमाकांत त्रिपाठी, विजय कुमार तिवारी, केके सिंह, संजय पांडेय, शीतला प्रसाद यादव, शीतला प्रसाद केशरवानी, विमलेश कुमार पांडेय, श्यामलाल सरोज, प्रवीण कुमार, श्रीकांत पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed