{"_id":"5f5a7ed38ebc3e214601fe26","slug":"3-5-lakh-fraud-case-pratapgarh-news-ald285963694","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लॉट दिलाने के नाम पर ठग लिए साढ़े तीन लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लॉट दिलाने के नाम पर ठग लिए साढ़े तीन लाख
विज्ञापन
3.5 lakh fraud case
-एसपी के आदेश पर आरोपी के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के बंधवा बाजार निवासी एक व्यक्ति से लखनऊ में प्लॉट दिलाने के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपये ठग लिए गए। लंबे इंतजार के बाद भी न तो प्लॉट मिल सका न ही रुपये। इस पर पीड़ित ने एसपी से फरियाद की। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध जालसाजी व धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
बंधवा बाजार निवासी प्रेम सिंह पुत्र स्वर्गीय रामलखन सिंह का आरोप है कि बछरावां जनपद रायबरेली निवासी गिरीशचंद्र मिश्र पुत्र नित्यानंद मिश्र ने उसे लखनऊ में अपने साले की जमीन सस्ते में दिलाने का झांसा दिया। गिरीशचंद्र मिश्र ने अपने साले रीतेश चंद्र मिश्र का प्लॉट लखनऊ में होने की बात बताकर 25 मार्च 2019 को 2 लाख रुपये विजया बैंक के अपने खाते में जमा करा लिए। जबकि डेढ़ लाख रुपये नगद लिए। जमीन का बैनामा कराने के नाम पर आरोपी टालमटोल करता रहा। जब पीड़ित ने दबाव बनाया तो वह धमकी देने लगा। शिकायत के बाद एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
राशन की दो दुकानें निलंबित
पट्टी। तहसील प्रशासन ने गरीबों के राशन पर डाका डालने की शिकायत जांच में पुष्ट होने पर दो राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित किए हैं। जबकि तीन राशन डीलरों की प्रतिभूति राशि जब्त करते हुए उन्हें चेतावनी दी है। तहसील क्षेत्र के अमुवाही गांव के कोटेदार बद्री प्रसाद यादव तथा ठनेपुर गोपापुर गांव की कोटेदार नीलम सिंह का राशन डीलर वितरण लाइसेंस शिकायतों की जांच में पुष्टी होने पर निलंबित कर दिया गया है। जबकि क्षेत्र के कोहरांव गांव के कोटेदार बद्रीनारायण, नौरंगाबाद के कोटेदार शेष नारायण तथा रायपुर के कोटेदार सगीर अहमद की प्रतिभूति राशि जब्त करते हुए उन्हें चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
एसडीओ कुंडा के खिलाफ भाजयुमो नेता ने दी तहरीर
पट्टी। भाजयुमो नेता ने कोतवाली पुलिस को कुंडा में तैनात बिजली विभाग के एसडीओ के विरुद्ध सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने वाले संदेश पोस्ट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। भाजयुमो नेता अतुल तिवारी एवं मंडल अध्यक्ष नंदन चतुर्वेदी ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि बिजली विभाग के कुंडा में तैनात एसडीओ की फेसबुक आईडी से सरकार के विरुद्ध आपत्तिजनक पोस्ट की गई है। जिसे लेकर भाजयुमो नेता आहत हैं। उन्होंने इस मामले में कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। उधर, कंधई इलाके में एक युवती की फेसबुक आईडी हैक कर अश्लील पोस्ट किए गए हैं। इसकी शिायत युवती के पिता ने कंधई पुलिस से की है।
मोबाइल छीनकर भाग रहे दो युवकों को दबोचा
पट्टी। आसपुर देवसरा इलाके के दयालगंज बाजार में समय पूछने के बहाने साइकिल सवार युवक का मोबाइल छीनकर भागे बाइक सवार युवकों को ग्रामीणों ने दबोच लिया। पकड़े गए दोनों आरोपी बैजलपुर गांव के निवासी बताए गए। ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों को पुलिस को सौंप दिया है। गुरुवार को शाम चार बजे के करीब कमलजीत गौतम निवासी बेला रामपुर थाना पट्टी अपने रिश्तेदारी अमरगढ़ गया हुआ था। लौटते समय दयालगंज बाजार से दो सौ मीटर पश्चिम नारायणपुर रोड पर सूनसान जगह पर बाइक सवार दो लोगों ने समय पूछने के लिए उसे रोका और उसका मोबाइल छीनकर भागने लगे। शोर पर ग्रामीणों ने दोनों को दौड़ाकर दबोच लिया। आरोपी राज सरोज पुत्र शंकर सरोज निवासी बैजलपुर व अंकित सरोज पुत्र रामचंद्र सरोज निवासी बैजलपुर थाना आसपुर देवसरा को पुलिस के हवाले कर दिया गया।