{"_id":"6562125089be137af701fd2b","slug":"24-hours-x-ray-and-operation-facilities-will-be-available-in-the-medical-college-from-the-new-year-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-8012-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: मेडिकल कॉलेज में नए साल से 24 घंटे एक्सरे, ऑपरेशन की मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: मेडिकल कॉलेज में नए साल से 24 घंटे एक्सरे, ऑपरेशन की मिलेगी सुविधा
Sat, 25 Nov 2023 08:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sat, 25 Nov 2023 08:57 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में रात में आने वाले मरीजों का भी एक्सरे किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर चिकित्सक ऑपरेशन भी करेंगे। नए साल से यह व्यवस्था लागू कराने का निर्देश मेडिकल कॉलेज प्राचार्य ने दिया है।
मेडिकल कॉलेज के राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय के पुरुष विंग में रात में कलर एक्सरे नहीं किया जाता है। इतना ही नहीं रात में हादसे में घायल हुए लोगों का अब तक ऑपरेशन भी नहीं किया जाता है। इससे मरीजों को परेशान होना पड़ता है। इस समस्या को देखते हुए ने मेडिकल काॅलेज प्राचार्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव ने सीएमएस डॉ. सौभाग्य को आदेश दिया है कि नए साल से 24 घंटे एक्सरे, अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था के साथ ऑपरेशन भी किए जाए। इमरजेंसी में आने वाले मरीजों की तत्काल ऑपरेशन करने की व्यवस्था की जाए। जिससे मरीजों को इलाज कराने के लिए प्रयागराज न रेफर करना पड़े। प्राचार्य ने बताया कि 2024 में दो कार्डियोलॉजिस्ट के साथ एक न्यूरो सर्जन भी मिल जाएंगे। आर्थो और जनरल सर्जन अपने पास पर्याप्त हैं। 24 घंटे ओटी और जांच के लिए एक्सरे और अल्ट्रासाउंड सेंटर खुलने से दिन में मरीजों की भीड़ कम होगी। उन्होंने बताया कि सीटी स्कैन कक्ष तैयार कराया जा रहा है। प्रयास है कि एक जनवरी से मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन जांच की व्यवस्था भी शुरू कर दी जाए।