फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   218 examination centers distributed in five zones and 27 sectors

प्रतापगढ़: पांच जोन और 27 सेक्टर में बांटे गए 218 परीक्षा केंद्र

Sun, 12 Feb 2023 04:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sun, 12 Feb 2023 04:45 AM IST
विज्ञापन
218 examination centers distributed in five zones and 27 sectors
यूपी बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए इस बार परीक्षा केंद्रों को पांच जोन और 27 सेक्टरों में बांटा गया है। जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापकों और बाह्य केंद्र व्यवस्थापकों के साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल भी तैनात रहेगा।
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान नकलमाफियाओं पर नजर रखने के लिए एसटीएफ भी निरीक्षण करेगी। परीक्षा केंद्रों के आस- पास घूमने वाले लोगों को पकड़कर उनसे पूछताछ की जाएगी। संदिग्ध पाए जाने पर उनको गिरफ्त में लिया जाएगा। बोर्ड परीक्षा की तैयारियों का निरीक्षण करने के लिए जिले में शासन से नामित नोडल अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने डेरा जमा रखा है।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के दौरान जहां कहीं भी शिकायतें मिल रही हैं, उन्हें ठीक करने के लिए केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया गया है। खास बात यह है कि लखनऊ से भी परीक्षा केंद्रों की पड़ताल की जा रही है। डीआईओएस डॉ. ओपी राय ने बताया कि नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया गया है। परीक्षा के दौरान शिकायत मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ से हुई स्ट्रांग रूम की मॉनीटरिंग
शनिवार को लखनऊ से परीक्षा केंद्रों के स्ट्रांग रूम की मॉनीटरिंग की गई। स्ट्रांग रूम में स्थित डबल लॉक आलमारी का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अफसरों ने डबल लॉक आलमारी को व्यवस्थित रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed