{"_id":"65e0cd4a65cd949df90f9acc","slug":"21-couples-took-seven-rounds-in-the-chief-ministers-mass-marriage-pratapgarh-news-c-262-1-sald1012-113143-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 21 जोड़ों ने लिए सात फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 21 जोड़ों ने लिए सात फेरे
विज्ञापन
विकास खंड पट्टी व आसपुर देवसरा परिसर में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। 21 जोड़ों को हिंदू धर्मानुसार वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न कराए गए। सात फेरे लेने के बाद नव दंपती एक-दूजे के हुए।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत पट्टी में ग्रामीण क्षेत्र से आए सात जोड़े अग्नि के सात फेरे लेने के बाद दांपत्य सूत्र में बंधे। बतौर मुख्य अतिथि ब्लाॅक प्रमुख राकेश कुमार सिंह (पप्पू सिंह) व बीडीओ मधुकर शुक्ला ने नवविवाहित जोड़ों को उपहार व आशीर्वाद देकर सरकार द्वारा मिलने वाली सभी योजनाओं का लाभ देने का आश्वासन दिया। ब्लाॅक प्रमुख ने कहा कि पहले लोग बेटियों को बोझ समझते थे। अब सरकार बेटियों की शिक्षा व विवाह की जिम्मेदारी ले ली है। एडीओ समाज कल्याण संजय कुमार, एडीओ आईएसबी राजेश कुमार गौतम, ओम प्रकाश पांडेय, ध्रुव जायसवाल, पवन सरोज आदि मौजूद रहे।
आसपुर देवसरा ब्लाॅक परिसर में सामूहिक विवाह योजना के तहत के ग्रामीण क्षेत्र के 14 जोड़ों की वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शादी कराई गई। अग्नि के सात फेरे लेने के बाद वर वधु ने एक दूसरे के गले में जय माला पहना कर साथ जीने मरने की कसमें ली। अधिकारियों ने सभी नवविवाहित जोड़ों को उपहार व आशीर्वाद दिया। इस मौके पर बीडीओ राम प्रसाद , एडीओ इंद्र प्रताप सिंह, एडीओ समाज कल्याण राजेंद्र निषाद, राम सरन, ग्राम विकास अधिकारी गोविंद सिंह, विकास, सोनू, अनिल, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
...........