फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   ीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापक को थमाया नोटिस

ीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापक को थमाया नोटिस

Thu, 07 Mar 2019 11:26 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
ीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापक को थमाया नोटिस

विज्ञापन
डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापक को थमाया नोटिस
निर्धारित केंद्र के बजाए दूसरे केंद्र पर परीक्षा संपादित कराने पर उठाए सवाल, सील किए उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल
संस्कृत बोर्ड परीक्षा: वीणापाणि इंटर कालेज मुजाही का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। निर्धारित परीक्षा केंद्र के बजाए बिना विभागीय अधिकारियों की सूचना के दूसरे केंद्र पर परीक्षा संपादित कराने के मामले में डीआईओएस ने सह केंद्र व्यवस्थापक व केंद्र व्यवस्थापक को नोटिस थमाया है। उनसे जवाब मांगा है। वहीं गुरुवार को मामले की जांच करने आई टीम ने कापियों के बंडल को सील कर दिया।
माध्यमिक संस्कृत बोर्ड परीक्षा की शुरुआत मंगलवार को 11 परीक्षा कें द्रों पर हुई। पहली पाली में मध्यमा द्वितीय वर्ष की परीक्षा के लिए रामटहल संस्कृत माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं का केंद्र सावित्री दयाराम पांडेय संस्कृत महाविद्यालय नारंगपुर को बनाया गया था। जिसमें परीक्षार्थियों ने न तो पहली पाली की परीक्षा दी और न ही दूसरी पाली की। सभी बच्चे निर्धारित परीक्षा केंद्र से थोड़ी दूर स्थित वीणापाणि इंटर कालेज मुजाही परीक्षा केंद्र पहुंचे। वहां परीक्षा दी। इसकी शिकायत डीआईओएस एसपी यादव के साथ ही माध्यमिक शिक्षा सचिव व संयुक्त शिक्षा निदेशक की गई। गुरुवार को इस मामले में डीआईओएस डा. एसपी यादव ने वीणापाणि इंटर कालेज के सह केंद्र व्यवस्थापक व केंद्र व्यवस्थापक को नोटिस थमाया है। उन्होंने दूसरे केंद्र के परीक्षार्थियों की परीक्षा संपादित कराने पर सवाल उठाए हैं। वहीं इस मामले में गुरुवार को उप निरीक्षक संस्कृत पाठशालाएं उप्र रवींद्र सिंह जांच करने परीक्षा केें द्र पहुंचे। उन्होंने कापियां के बंडल को कर दिया।
विज्ञापन


डीआईओएस के आश्वासन पर माने शिक्षक
प्रतापगढ़। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में शिक्षक एवं कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण को लेकर पदाधिकारियों एवं सदस्यों सहित शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय पर अनशन किया। पदाधिकारियों ने लेखाकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए। डीआईओएस एसपी यादव के समस्याओं के समाधान के आश्वासन पर शिक्षकों ने अनशन समाप्त किया। इस अवसर पर राजकिशोर शुक्ल, विनोद कुमार सिंह, करुणेश सिह, अंसार अहमद, उमाकांत त्रिपाठी, विवेक शुक्ल, महादेव मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछड़ा सम्मेलन 13 मार्च को
प्रतापगढ़। गुरुवार को भाजपा कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने बैठक की। इस दौरान 13 मार्च को पट्टी के करैला बाजार में आयोजित होने वाले पिछड़ा सम्मेलन की रूपरेखा तैयार की गई। यह जानकारी मीडिया प्रभारी गिरीश पांडेय ने दी।


केबिल बाक्स जलने से 18 घंटे गुल रही बिजली
रखहा। बुधवार को दिलीपपुर उपकेंद्र का केबिल बाक्स जल गया। इससे उपकेंद्र से जुड़े 50 गांवों की बिजली गुल हो गई। दूसरे दिन गुरुवार को भी केबिल बाक्स दुरुस्त नहीं कराया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed