{"_id":"5c55d66dbdec2273923c1ac8","slug":"181549129325-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानव रहित क्रासिंग बंद कर बनाए जा सकते हैं 17 अंडरपास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानव रहित क्रासिंग बंद कर बनाए जा सकते हैं 17 अंडरपास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मानव रहित क्रासिंग बंद कर बनाए जा सकते हैं 17 अंडरपास
जगेशरगंज से बादशाहपुर के बीच चिह्नित किए गए मानवरहित क्रासिंग
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। जनपद में 17 मानवरहित क्रासिंग बंदकर उनकी जगह अंडरपास बनाया जा सकता है। रेलवे बोर्ड ने अंडरपास का निर्माण कराने के लिए जिम्मेदार अफसरों से रिपोर्ट मांगी है। एडीईएन ने जगेशरगंज से बादशाहपुर के बीच 17 मानवरहित क्रासिंग को चिह्नित कर अंडरपास निर्माण के लिए रेलवे बोर्ड को पत्र लिखा है।
जनपद में मानवरहित क्रासिंग की भरमार हो गई है। रेलमार्ग के किनारे बसे लोग गांव-गांव मानव रहित क्रासिंग बनाकर साइकिल और बाइक लेकर निकलते हैं। वहीं कुछ ऐसे स्थल हैं जहां रेलवे ट्रैक पर मिट्टी डालकर लोग ट्रैक्टर, और कार तक निकाल रहे हैं। इससे हर समय हादसे का डर बना रहता है। कई बार ट्रेन की चपेट में आने से बाइक और कार तक जहां क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। इस मामले को रेलवे बोर्ड ने गंभीरता से लेते हुए एडीईएन से गांव-गांव बने मानव रहित क्रासिंग को चिह्नित करने और जरूरत वाले स्थल पर अंडरपास के निर्माण के लिए रिपोर्ट मांगी है। रेलवे के सूत्रों की मानी जाए तो एडीईएन ने रेलवे बोर्ड को भेजी रिपोर्ट में जगेशरगंज से मुंगराबादशाहपुर के बीच 17 मानवरहित क्रासिंग चिह्नित किया है। उच्च अफसरों को अपनी रिपोर्ट भी भेज दी है। सबकुछ ठीकठाक रहा और रेलवे बोर्ड की ओर से मंजूरी मिली तो गांव-गांव में बने मानव रहित क्रासिंग को बंद करवाकर अंडर पास का निर्माण कराया जाएगा। बताया जा रहा है कि दो रेलवे स्टेशन के बीच में एक अंडरपास ही बनेगा।
वर्जन--------
रेलवे बोर्ड मानवरहित क्रासिंग को बंद करवाकर अंडर पास का निर्माण कराने की तैयारी में है। हमसे जो भी रिपोर्ट मांगी गई थी, उसे भेज दिया गया है। 17 स्थल चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन
निहालुददीन, एडीईएन।