फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   1.75 crore will be spent on the renovation of connecting roads, dilapidated roads will be improved

Pratapgarh News: 1.75 करोड़ से होगा संपर्क मार्गों का कायाकल्प, सुधरेंगी जर्जर सड़कें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
1.75 crore will be spent on the renovation of connecting roads, dilapidated roads will be improved
गांव की जर्जर हो चुकी सड़कों का सुदृढ़ीकरण 1.75 करोड़ रुपये से किया जाएगा। प्राथमिकता के आधार पर संपर्क मार्गों को चिह्नित किया गया है। हालांकि इन संपर्क मार्गों की दूरी महज एक से दो किमी ही है।
विज्ञापन

जिले के 17 ब्लॉक के अलग-अलग क्षेत्र में स्थित संपर्क मार्गों के नवीनीकरण का प्रस्ताव ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने शासन को भेजा था। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य के लिए 1.75 करोड़ का बजट जारी कर दिया गया है। छह माह के अंदर संपर्क का सुदृढ़ीकरण किए जाने का आदेश शासन ने दिया है। जिससे ग्रामीणों का आवागमन सुगम हो सके।
विज्ञापन

दरअसल, जिले के 25 संपर्क मार्ग जर्जर हालात में है। सड़क की गिट्टियां उखड़ने के साथ ही एक से दो फिट के गहरे गड्ढे हो गए हैं। बारिश के दिनों में जर्जर सड़कों पर जलभराव राहगीरों को दर्द दे रहा है। सड़कों के नवीनीकरण से जल निकासी की सुविधा हो जाएगी। आवागमन में ग्रामीणों को कठिनाइयों का सामना नहीं करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले चार संपर्क मार्गों का चयन किया गया है। वहीं, कुंडा के दो, बाबा बेलखरनाथ धाम के आठ संपर्क मार्गों का कायाकल्प किया जाएगा। गौरा ब्लॉक के चार, शिवगढ़ के तीन और कालाकांकर और बाबागंज के दो-दो संपर्क मार्गों का नवीनीकरण किया जाना है।

संपर्क मार्गों के सुदृढ़ीकरण के लिए निविदा की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। अधिशासी अभियंता सुजीत राय ने बताया कि संपर्क मार्गों के नवीनीकरण का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। निर्माण कार्य के लिए बजट भी शासन ने उपलब्ध करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed