फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   सम्मान पाकर खिलखिला उठे बच्चे

सम्मान पाकर खिलखिला उठे बच्चे

Thu, 07 Mar 2019 11:26 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
सम्मान पाकर खिलखिला उठे बच्चे
चित्र------
विज्ञापन

सम्मान पाकर खिले बच्चों के चेहरे
प्रभात एकेडमी में कक्षा में स्थान बनाने वाले बच्चों को मिला पुरस्कार
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। शहर के प्रभात एकेडमी में कक्षा में स्थान बनाने वाले बच्चों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। आईपीएस एएसपी अतुल कुमार शर्मा के हाथों से पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। एएसपी ने बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में एलकेजी में सिद्धार्थ पाल, अर्जित कुमार, आयुष कुमार सिंह, यूकेजी प्रत्यूष, मानसी, अबदुल्ला, कक्षा एक यशवी सिंह, आर्या पांडेय, ईशान गुप्ता, दो में अभिनेंद्र त्रिपाठी, चिराग पांडेय, श्रेयश शर्मा, दीक्षा गौतम, उज्जवल मिश्रा को पुरस्कार दिया गया। इसी तरह कक्षा तीन में अदिति सिंह, दृष्टि सिंह, नादिश, कक्षा चार में आराध्य त्रिपाठी, यशी त्रिपाठी, अभिनव, कक्षा पांच में इशहत, रुद्र सिंह, अंशिका सिंह को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। एएसपी अतुल कुमार शर्मा ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जो बच्चे स्थान बनाने में पीछे रह गए हैं, उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि वह घर में पढ़ाई करके आगे निकलने का प्रयास करें। स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. प्रभात शर्मा ने अतिथियों का आभार ज्ञापित किया। इस मौके पर पीबीपीजी के प्राचार्य डॉ. बृजभानु सिंह, डॉ. पीयूष कांत शर्मा, डॉ. केके सिंह, अमितेंद्र श्रीवास्तव, प्रदीप शर्मा, आकांक्षा, अंजू, अनामिका सिंह, शिल्पी, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


रोजगार सेवकों ने मानधन पेंशन योजना का किया विरोध
प्रतापगढ़। प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना के लागू होने के दो दिन बाद ही विरोध के स्वर उठने लगे हैं। रोजगार वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अनिल यादव ने कहा है कि इस योजना से मजदूरों का शोषण करने की तैयारी है। सदर ब्लाक में गुरुवार को हुई बैठक में बकाया मानदेय की मांग को लेकर रोजगार सेवकों ने नाराजगी प्रकट की। रोजगार सेवकों का बकाया मानदेय अविलंब जारी करने की मांग करते हुए कहा कि ग्राम पंचायतों में राजवित्त और 14वें वित्त आयोग के धनराशि का खर्च मनरेगा से कराने की मांग की। रोजगार सेवकों ने सीएम को संबोधित पत्र सौंपकर अविलंब मांग पूरा करने को कहा है। बैठक में रविसेन सिंह, धर्मेंद्र चौधरी, रीना सिंह, संतोष कुमार, जनमेजय पांडेय, अरविंद पाल, प्रभात यादव, लवलेश यादव प्रमुख रुप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुंडई से आजिज पीड़ितों का कचहरी में धरना
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। रानीगंज इलाके के बिच्छूर गांव में स्थानीय लोगों की गुंडागर्दी से आजिज आकर पीड़ित परिवार कचहरी में धरने पर बैठा है। आबादी की जमीन में बसे मुसहर जाति के मंजू पत्नी दिनेश, गीता पत्नी राजमणि का आरोप है कि गांव के लोग उजाड़ने के लिए आए दिन मारते-पीटते हैं। पीड़ितों का आरोप है कि पहले पट्टा करने के लिए 20-20 हजार रुपये लिए और पट्टा नहीं होने पर अब उजाड़ने पर तुले हुए हैं। पीड़ितों की मानें तो स्थानीय पुलिस की मिलीभगत होने के कारण कोई कार्रवाई भी नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed