फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   आसपुर देवसरा और पट्टी कस्तूरबा में घटिया खाना देखकर भड़की टीम

आसपुर देवसरा और पट्टी कस्तूरबा में घटिया खाना देखकर भड़की टीम

Sat, 02 Feb 2019 11:12 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
आसपुर देवसरा और पट्टी कस्तूरबा में  घटिया खाना देखकर भड़की टीम
आसपुर देवसरा और पट्टी कस्तूरबा में घटिया खाना देखकर भड़की टीम
विज्ञापन

वार्डेन को लगाई फटकार, साफ-सफाई पर दिया जोर
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। बालिकाओं को घटिया खाना परोस कर जेब भरने वालों के खेल का खुलासा करने के लिए शनिवार को लखनऊ से आई टीम ने आसपुर देवसरा और पट्टी कस्तूरबा स्कूल का औचक निरीक्षण किया। बालिकाओं को घटिया नाश्ता और खाना परोसने पर नाराज अफसरों ने वार्डेन को फटकार लगाई। टीम के सदस्यों ने रसोई और भवन के आसपास का निरीक्षण कर अभिलेखों को अपने साथ ले गए हैं।
जिले के 15 कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूलों में खाना, नाश्ता, तौलिया, रजाई, गद्दा, चद्दर के साथ ही साबुन पर प्रतिमाह करोड़ों रुपये के होने वाले खेल का खुलासा करने के लिए शुक्रवार को सर्वशिक्षा अभियान के विशेषज्ञ कमलाकर पांडेय ने शनिवार को आसपुर देवसरा और पट्टी कस्तूरबा गांधी स्कूलों का निरीक्षण किया। घटिया खाना और नाश्ता देने की जानकारी होने पर फटकार लगाते हुए बालिकाओं के सेहत के साथ खिलवाड़ करने वालों को सबक सिखाने की चेतावनी दी। बालिकाओं की उप स्थिति कम होने पर वार्डेन की क्लास लगाई और फर्जी नाम अंकित करने पर कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने पिछले दो साल का रिकार्ड तलब किया। रजिस्टर देने में आनाकानी करने वाले वार्डेन को फटकार लगाने पर वह अभिलेखों को उपलब्ध कराई। काफी देर तक कस्तूरबा में रहकर पूरे मामले की तहकीकात की।
विज्ञापन

इनसेट----------
अब किसी भी कस्तूरबा में नहीं होंगी प्रभारी वार्डेन
कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूलो में अब कोई भी प्रभारी वार्डेन नहीं होंगी। सर्वशिक्षा अभियान के विशेषज्ञ कमलाकर पांडेय ने प्रभारी वार्डेन की अनियमितता को देखकर अब यह व्यवस्था समाप्त की जाएगी। उन्होंने कहा कि अब वार्डेन की ही तैनाती कस्तूरबा की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रभारी वार्डेन जिम्मेदारियों को निभाने के बजाय लूट-घसोट पर अ धिक ध्यान देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed