फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   मेले में जमा रंग, डीएम ने किया उद्घाटन

मेले में जमा रंग, डीएम ने किया उद्घाटन

Sat, 02 Feb 2019 11:11 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
मेले में जमा रंग, डीएम ने किया उद्घाटन
मेले में जमा रंग, डीएम ने किया उद्घाटन
विज्ञापन

अमर उजाला शापिंग फेस्टिवल ऊनी वस्त्रों के साथ, हस्तनिर्मित सामानों की धूम
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। अमर उजाला शापिंग फेस्टिवल का औपचारिक शुभारंभ शनिवार की शाम डीएम शंभु कुमार ने किया। शाम करीब पांच बजे डीएम ने फीता काटकर स्टालों का निरीक्षण किया। हस्त निर्मित उत्पादों को देखकर कलात्मकता की सराहना की। दस फरवरी तक चलने वाले शापिंग मेले में खरीदारी करने वालों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शहर के रामलीला मैदान में अमर उजाला शापिंग फेस्टिवल का रंगारंग आगाज शनिवार को हो गया। पंजाब, हरियाणा, कश्मीर, दिल्ली, लुधियाना के साथ ही कानपुर और लखनऊ से आईं दुकानों पर खरीदारी करने वालों की भारी भीड़ रही। बच्चे चटपटे और कुरकुरे व्यंजनों का स्वाद लेते रहे, तो महिलाएं भी श्रृंगार के सामान खरीदने में व्यस्त रहीं। दूर-दूर से आईं दुकानों पर देर शाम तक खरीदारों का मजमा लगा रहा। दूधिया रोशनी में नहाए मेला परिसर की भव्यता ऊनी कपड़ों, जूते, मोजे, गारमेंट्स और महिला श्रृंगार की दुकानें बढ़ा रही हैं। मेला देखने पहुंची महिलाएं देर शाम तक पसंदीदा ऊनी स्वेटर और साल खरीदने में व्यस्त दिखीं। रामलीला मैदान में मेले की यह धूम दस फरवरी तक रहेगी।

परिषदीय स्कूलों में सोमवार को रहेगा अवकाश
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। जिले के प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में सोमवार को मौनी अमावस्या का अवकाश रहेगा। बीएसए अशोक कुमार सिंह ने बताया अवकाश तालिका में यह छुट्टी नहीं शामिल होने के कारण डीएम ने अवकाश घोषित किया है।
विज्ञापन


पट्टी के बीडीओ बने संजय सिंह
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। पट्टी बीडीओ का अतिरिक्त प्रभार देख रहे जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी आरपी सिंह से प्रभार छीनकर सांख्यिकी अधिकारी संजय सिंह को बीडीओ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह जानकारी देते हुए डीडीओ सुदामा प्रसाद ने बताया कि बताया कि अगले सप्ताह कार्यभार ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली का बिल निरस्त करने का आदेश
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। उपभोक्ता संरक्षण फोरम ने रानीगंज के सिलौधी निवासी शेषनाथ यादव के वाद की सुनवाई करते हुए विद्युत अभियंता को बिल निरस्त करके नया घरेलू कनेक्शन करने और दस हजार रुपये क्षतिपूर्ति के रुप में देने को कहा है। उपभोक्ता फोरम के सदस्य तौफीक अहमद और संध्या देवी ने अपने आदेश में 16,832 रुपये का बिल निरस्त करके नया बिल जारी करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed