{"_id":"6533f6eae1f33bc8a70b33a4","slug":"15-new-dengue-patients-in-one-day-number-increases-to-197-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-6304-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: एक दिन में डेंगू के 15 नए मरीज, संख्या बढ़कर 197","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: एक दिन में डेंगू के 15 नए मरीज, संख्या बढ़कर 197
Sat, 21 Oct 2023 09:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sat, 21 Oct 2023 09:36 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग एक ओर डेंगू से बचाव के लिए कागज पर जागरूकता अभियान चला रहा है। गली मोहल्लों में पोस्टर और बैनर लगवा रहा है। इसके बावजूद शनिवार को डेंगू के 15 नए केस आए हैं। दिन प्रतिदिन संक्रमितों की संख्या में इजाफा ही हो रहा है। विभाग के सारे हथकंडे नाकाफी साबित हो रहे हैं।
सीएमओ डाॅ. जीएम शुक्ल ने बताया कि जिले में अब तक डेंगू के 197 मरीज मिल चुके हैं। इनमें से अधिकांश लोग स्वस्थ हो गए हैं। दो लोगों की मौत हो चुकी है। कुछ का अन्य शहरों में भी इलाज चल रहा है। 10 मरीज मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। जौनपुर में रहने वाले एक युवक को प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उसका प्लेटलेट्स 17 हजार पहुंच गया है। एक अन्य किशोरी भी भर्ती है। जिसका प्लेटलेट्स दस हजार हो गया था। उसे रक्त स्राव शुरू हो गया था। जानकारी होने पर ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. दीपिका केसरवानी ने मरीज को सात यूनिट प्लेटलेट्स मुहैया कराया। किशोरी के साथ उसके परिवार का कोई सदस्य भी नहीं है।
मेडिकल कॉलेज में प्रशासनिक कार्यालय का शुरू हुआ विस्तार
प्रतापगढ़। राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय में बने मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक भवन का विस्तार शुरू हो गया है। दिवाली के पहले इसमें प्राचार्य और सीएमएस बैठने लगेंगे। इस भवन में बिजली कनेक्शन का काम चल रहा है। केबल बिछाने के बाद टेस्टर से चेक करते समय एक कर्मचारी को करंट का झटका भी लग गया। अब कर्मचारी की हालत ठीक बताई जा रही है।