फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   मोमबती जलाकर निकाली शहीदों को किया नमन

मोमबती जलाकर निकाली शहीदों को किया नमन

Wed, 20 Feb 2019 12:50 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
मोमबती जलाकर निकाली शहीदों को किया नमन
चित्र----
विज्ञापन

मोमबत्ती जलाकर निकाली शहीदों को किया नमन
श्रद्घांजलि सभा का दौर जारी, पाक का फूंका पुतला
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्घासुमन अर्पित करने और आक्रोश प्रकट करने का सिलसिला जारी है। शहर और गांव में शाम होते ही मोमबत्ती जलाकर श्रद्घासुमन अर्पित करने वालों के साथ ही पाक का पुतला फूंकने का दौर जारी है। शहर में जगह-जगह हुए कार्यक्रमों में लोगों ने पाक का पुतला फूंककर मुर्दाबाद के नारे लगाए।
शहर के कंपनीबाग में शिक्षक नेताओं ने शहीदों को भावपूर्ण श्रध्दांजलि देकर नमन किया। पाकिस्तान को सबक सिखाने का आह्वान करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। इस मौके पर अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, जिलामंत्री आलोक शुक्ल, रामचंद्र सिंह, राजेश त्रिपाठी, श्यामलाल विश्वकर्मा, मनोकानिका उपाध्याय, करुणेश सिंह, इंद्रमणि मिश्र, अखिलेश सिंह आदि मौजूद रहे। मंगलवार की शाम निकली कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में शहरी उमड़ पड़े। अंबेडकर चौराहे पर पहुंचे जुलूस ने शहीदों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। जेठवारा में पुलवामा में हुए आंतकी हमले में शहीदों को श्रध्दांजलि अर्पित करने के उपरांत जेठवारा से सरायआनादेव तक पद यात्रा निकाल कर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस मौके पर विशाल सिंह, आशीष,अभिषेक, अजय सिंह, शौरभ सिंह,युवराज,शीबू,शुशील सिंह आदि मौजूद रहे। बाबा सर्वजीत गिरि स्मारक महाविद्यालय और इंटर कॉलेज सरायभूपति कटरागुलाब सिंह छात्रों ने कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को नमन किया। इस मौके पर प्रिंसिपल रमेश पांडेय, सुजीत सिंह अनिल पटेल, अनिल अग्रहरी ,संतोष पांडेय, अजय कुमार , विपिन कुमार वर्मा, पवन पटेल , रोहित पटेल , अंजली, सौरभ सिंह आदि मौजूद रहे। इधर, अधिवक्ता टीएस सिंह ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सीआरपीएफ जवानों के साथ पहली बार इतना बड़ा हुआ है। अजगरा स्थित पड़वासी गांव में लोगों ने पैदल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर पिकूं शुक्ला, टिंकू शुक्ला, मुकेश, रिकूं, नीलेश, सुधीर, प्रियम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनसेट-------
लीलापुर चौकी से निकली कैंडल मार्च
पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर हुए आत्मघाती हमले में शहीद जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए मंगलवार की शाम लीलापुर पुलिस चौकी से कैंडिल मार्च निकाला। पाकिस्तान मुर्दाबाद , भारत माता की जय के नारे लगाते हुए युवाओं का काफिला भ्रमण किया। भारतीय युवा कुशवाहा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुशवाहा के नेतृत्व में निकली यात्रा में प्रमुख रुप से हरिनाथ मौर्य, रामखेलावन मौर्य, विवेक कुशवाहा, प्रदीप मौर्य, अनिल मौर्य, कुंवर दक्ष सिंह कुशवाहा, राकेश मौर्य सीआरपीएफ, अमित मौर्य, रामचंद्र यादव, धर्मेन्द्र प्रकाश सरोज, अमित चौधरी, अमित मौर्य, मनोज मौर्य, जगदीश विश्वकर्मा, सूरज पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed