{"_id":"5ba92ae8867a557fa9002dca","slug":"131537813224-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में खुलेगा एक और जीजीआईसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में खुलेगा एक और जीजीआईसी
Updated Mon, 24 Sep 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालिकाओं को बेहतर शिक्षा मुहैया कराने के लिए शहर में एक और जीजीआईसी खोलने की तैयारी है। राजकीय महिला डिग्री कालेज पहले ही स्वीकृत हो चुका है। एसडीएम सदर को स्थल चयन की जिम्मेदारी दी गई है।
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत शहर में महिला डिग्री कालेज की स्थापना करने की तैयारी जोरों पर है। शहर और आसपास महिला डिग्री कालेज नहीं है। इससे बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए परेशान होना पड़ता त्नै। महिलाओं को उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए डिग्री कालेज की स्थापना और कक्षा नौ से बारह तक की पढ़ाई करने वाली बालिकाओं के लिए राजकीय बालिका इंटर कालेज खोलने का फैसला किया गया है। शहर में एक जीजीआईसी है, मगर उसमें बालिकाओं की संख्या अधिक होने के कारण दो शिफ्ट में चलाया जाता है।
बालिकाओं की संख्या अधिक होने के कारण कभी-कभी मजबूरी में अन्य स्कूलों में पढ़ाई करना पड़ता है। बालिका शिक्षा के प्रति अभिभावकों में आई जागरूकता को देखते हुए शासन ने जीजीआईसी खोलने का निर्णय लिया गया है। महिला डिग्री कालेज के लिए चिलबिला में जमीन चिह्नित कर ली गई है, जबकि जीजीआईसी के लिए जमीन की तलाश हो रही है। शहर में एक और जीजीआईसी खुलने से बालिकाओं के साथ ही अभिभावकों को भी बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
जीजीआईसी और महिला डिग्री कालेज के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। लेखपालों से सड़क के बगल स्थित खाली पड़ी जमीन को चिंहित करने को कहा गया है। जमीन चिह्नित होते ही प्रस्ताव कराकर डीआईओएस को भेजा जाएगा।
एसपी सिंह, एसडीएम सदर।