{"_id":"64c40268009ca8ae260a8607","slug":"13-people-including-former-minister-raja-bhaiyas-father-uday-pratap-singh-under-house-arrest-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1001-2265-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: पूर्व मंत्री राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह समेत 13 लोग नजरबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: पूर्व मंत्री राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह समेत 13 लोग नजरबंद
Fri, 28 Jul 2023 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Fri, 28 Jul 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
पूर्व मंत्री राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह समेत 13 लोग नजरबंद
शेखपुर आशिक गांव के पास ताजिया जुलूस निकलने से पहले भारी पुलिस बल की तैनाती
संवाद न्यूज एजेंसी
कुंडा। शेखपुर आशिक गांव के पास मोहर्रम के ताजिया का जुलूस से पहले शुक्रवार की रात पूर्व मंत्री राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह समेत 13 लोगों को पुलिस ने भदरी महल में नजरबंद कर दिया है। उदय प्रताप के भदरी महल के बाहर पुलिस और पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं। मोहर्रम पर शांति के लिए कमर कस चुके प्रशासनिक और पुलिस विभाग के अफसरों के निर्देश पर शेखपुर आशिक गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है।
दरसअल कई बरस पहले जिस दिन ताजिसा का जुलूस निकलता है, उसी दिन गांव के पास एक बंदर की हत्या हुई थी। ऐसे में कुछ वर्ष पहले गांव के पास हनुमान मंदिर पर बंदर की पुण्यतिथि मनाई गई थी। आयोजन में भारी भीड़ जुटी थी। इस मामले में अदालत के आदेश पर काननू - व्यवस्था खराब न हो, इसका ध्यान रखता हुए जुलूस को निकालने की अनुमति है।
शनिवार को शेखपुर आशिक गांव से ताजिया का जुलूस निकलेगा। इसके पहले गांव के आसपास पीएसी के 100 जवान, कुंडा, नवाबगंज, हथिगवां , बाघराय, मानिकपुर, संग्रामगढ़ थाने की पुलिस व कौशाम्बी के पुलिसकर्मियों को बुलाकर तैनात किया गया है। शेखपुर आशिक गांव के पास हनुमान मंदिर में शनिवार को केवल पुरोहित को ही पूजन करने की अनुमति दी गई है। वहां अन्य किसी प्रकार के आयोजन की मनाही है।
विज्ञापन
आशिकपुर गांव के तनावपूर्ण माहौल के मद्देनजर एसपी सतपाल अंतिल ने पूर्व मंत्री राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह, अधिवक्ता हनुमान प्रसाद पांडेय सहित 13 लोगों को भदरी महल में नजरबंद किया है। गांव के आसपास सभी पक्षों को पुरानी परंपरा के अनुसार ही जुलूस निकालने को कहा गया है। गांव के माहौल को देखते हुए 100 से अधिक लोगों को पुलिस ने पाबंद भी किया है। संदिग्ध लोगों की निगरानी की जा रही है।
एसपी के मुताबिक प्रयागराज- लखनऊ हाईवे पर शनिवार को ताजिया का जुलूस निकलने के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल का पहरा भी रहेगा। सुरक्षा का घेरा कड़ा किया गया है। कुंडा कोतवाल कमलेश कुमार पाल ने बताया कि सर्किल के सभी थाने की पुलिस, कौशाम्बी पुलिस संग पीएसी की तैनाती हुई है। राजा उदय प्रताप सिंह नजरबंद किए गए लोगों की निगरानी के लिए भदरी महल, हनुमान मंदिर व शेखपुर आशिक गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। शनिवार को ताजिया का जुलूस के दौरान भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।