फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   पहले जमा करें 100 रुपये का चालान, फिर जमा होगा शस्त्र लाइसेंस

पहले जमा करें 100 रुपये का चालान, फिर जमा होगा शस्त्र लाइसेंस

Thu, 07 Mar 2019 11:26 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
पहले जमा करें 100 रुपये का चालान, फिर जमा होगा शस्त्र लाइसेंस
पहले जमा करें 100 रुपये का चालान, फिर जमा होगा शस्त्र लाइसेंस
विज्ञापन

शस्त्र लेने वालों की ढीली होगी जेब, दुकानों पर अलग से देना होता है किराया
अभी तक बिना चालान के ही जमा होते थे शस्त्र
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। चुनाव हो या आम दिन अब शस्त्र जमा करने वालों को थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ेगी। उन्हें पहले ट्रेजरी चालान जमा करना होगा। इसके बाद ही वह उसी तिथि में अपना शस्त्र असलहों की दुकानों पर जमा कर सकेंगे।
हर्ष फायरिंग समेत अन्य वारदातों मेें लाइसेंसी असलहों के इस्तेमाल को संज्ञान में लेते हुए सरकार ने सख्ती दिखाते हुए आदेश जारी किया है। घटनाओं के बाद भी लोग बैक डेट में दुकानों पर असलहे जमा कर देते थे। अब ऐसा नहीं हो सकेगा। सरकार के आदेश पर अब जिले की 15 दुकानों पर लाइसेंसी असलहे तभी जमा होंगे, जब सौ रुपये का चालान लाइसेंस धारक संबंधित बैंक में जमा कराएंगे। शस्त्र लाइसेंस धारक को चालान फार्म 43 ए एचबी का प्रयोग करना होगा। खास बात यह है कि जिस डेट में चालान जमा होगा, उसी तिथि में असलहा भी दुकान या कोतवाली में जमा करना होगा। ऐसा न करने वाले लोगों को दोबारा चालान जमा करना पड़ेगा। इसका कड़ाई से पालन कराने के लिए जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने असलहा दुकानदारों को निर्देश दिया है। दुकानदार भी जिला प्रशासन के आदेश का पालन करते हुए शस्त्र लाइसेंसधारकों को चालान साथ लेकर आने के लिए बोल रहे हैं। चालान जमा करने के अलावा लोगों को दुकानदार को भी शस्त्र रखने के लिए शुल्क देना होगा।
विज्ञापन


शिक्षक के घर में लगी आग, सामान जले
लालगंज। शिक्षक के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे उसकी गृहस्थी जलकर राख हो गई। लालगंज कोतवाली के मिश्राइनपुर निवासी श्रीनारायण तिवारी सांगीपुर स्थित गांधी इंटर कालेज में शिक्षक हैं। गुरुवार की शाम अज्ञात कारणों से उनके घर में आग लग गई। जब तक फायरब्रिगेड व गांव के लोग आग पर काबू पाते। इसके पहले ही गृहस्थी जलकर राख हो गई। सूचना पर राजस्व विभाग की टीम पहुंचकर क्षति का जायजा लेने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेठवारा पुलिस ने पकड़ी शराब, पिस्टल बरामद
जेठवारा। बोलेरो से शराब लेकर जा रहे एक तस्कर को जेठवारा पुलिस ने दबोच लिया। जबकि दो भाग निकले। जेठवारा पुलिस ने गुरुवार भोर मेें नारायणपुर के करीब बोलेरो का पीछा कर लिया। बोलेरो में शराब लदी हुई थी। पुलिस एक शराब तस्कर को दबोच लिया। जबकि दो भागने में कामयाब रहे। पुलिस पकड़े गए शराब तस्कर के पास से पिस्टल भी बरामद किया है। उससे पूछताछ चल रही है।

मां को बीमार बताकर ले गया दोस्त की कार
प्रतापगढ़। बीमार मां को इलाज के लिए प्रयागराज ले जाने के लिए दोस्त को कार दे दी लेकिन वह दूसरे दिन भी नहीं लौटा। परेशान कार स्वामी ने पुलिस को तहरीर देते हुए अनहोनी की आशंका जताई। नगर कोतवाली के सगरा निवासी अभिषेक कुमार सिंह का आरोप है कि उसने बुधवार को कार अपने दोस्त अमन सिंह निवासी पल्टन बाजार को दिया था। वह अपनी बीमार मां का इलाज कराने की बात कहकर निकला था। गुरुवार को कार लेकर वह वापस नहीं आया और उसे फोन भी नहीं किया। उसका मोबाइल बंद जा रहा था। अभिषेक उसके घर पहुंचा तो अमन की मां घर पर ही मिल गई। परेशान अभिषेक ने पुलिस को तहरीर दी।


तीन लोगों को स्वाट टीम ने दौड़ाकर पकड़ा
कटरामेदनीगंज। स्वाट टीम ने दौड़ाकर बाइक सवार तीन लोगों को दबोच लिया। कटरामेदनीगंज के करीब गुरुवार की शाम स्वाट टीम के लोग चक्रमण कर रहे थे। तभी बाइक सवार तीन लोगों का पीछा कर लिया। वे बाइक छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने तीनों को दबोच लिया। पकड़े गए लोग जेठवारा इलाके के रहने वाले बताए जाते हैं। हालांकि स्वाट टीम ऐसी कार्रवाई से इंकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed