{"_id":"595927e74f1c1b1d4d8b4693","slug":"101499015143-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो 19-14-26","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटो 19-14-26
Updated Sun, 02 Jul 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहड़ौर। मंगरौरा ब्लाक के रामापुर गंाव स्थित जगतपाल रंगनाथ द्विवेदी इंटरमीडिएट कॉलेज के गेट पर आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने सांसद कुंवर हरिवंश सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता को सांसद के दर्शन दुर्लभ हो गए हैं।
बीते तीन सालों के कार्यकाल में सांसद अपने वादे खरे नहीं उतर पाए हैं। सभाओं में महज विकास के जुमले ही गढ़ते हैं। अब उनके जुमलों से जनता वाकिफ हो चुकी है। आने वाले चुनाव में जनता इसका जवाब अपने वोटों से देगी। उन्होंने मोदी-योगी-अनुप्रिया को एक विचारधारा का बताया। कहा कि इनकी सोच, इनकी नीति सबका साथ सबका विकास के नारे को मजबूत करना है। विकास की जो भी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, उससे जन-जन को लाभ हो रहा है।
मंत्री मोती सिंह ने कहा कि मंगरौरा की धरती से मेरी राजनीति शुरू हुई है, क्षेत्रवासियों से मेरा गहरा रिश्ता है। मंगरौरा क्षेत्र की जनता के हित के लिए मैं मंत्री पद छोड़ सकता हूं। कोहड़ौर बाजार में डॉ.दिनेश सिंह, रमाकांत द्विवेदी, धवल द्विवेदी, रामापुर में, देवेंद्र पाठक प्रधान रामापुर के नेतृत्व में लौली में राकेश तिवारी, शेषनारायण पांडेय, जगदीश सोनी, महेंद्र पांडेय, विद्यासागर, रामसागर, अजय दूबे ने मंत्री मोती सिंह का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रदीप सिंह उर्फ बाले सिंह, संतोष दूबे, मनेाज मिश्र, रामापुर प्रधान सुरेश कुमार जायसवाल, प्रमोद पाल, पवन कुमार पाठक, सत्यप्रकाश पाठक आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
फोटो
वादों पर खरे नहीं उतरे सांसद : मोती सिंह
काबीना मंत्री ने रानीगंज विधायक के बाद अब सांसद पर कसा तंज
अमर उजाला ब्यूरो