फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   1,012 children will participate in the National Income and Merit Scholarship Examination.

Pratapgarh News: राष्ट्रीय आय एवं योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा में 1,012 बच्चे करेंगे प्रतिभाग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
1,012 children will participate in the National Income and Merit Scholarship Examination.
जीआईसी में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता छात्रवृ​त्ति परीक्षा को लेकर आयोजित कार्यक्रम में बोलते डॉ.
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा शहर के जीआईसी और जीजीआईसी में नौ नवंबर को आयोजित होगी। जिसमें माध्यमिक और बेसिक के आठवीं कक्षा के 1012 विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को हर महीने एक हजार रुपये छात्रवृत्ति मिलेगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जीआईसी में प्रतिभागी बच्चों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें जीआईसी, केपी इंटर कॉलेज और तिलक इंटर के बच्चों ने प्रतिभाग किया। मनोविज्ञान शाला प्रयागराज के प्रवक्ता डॉ. राकेश कुमार ने बच्चों को परीक्षा में बेहतर ढंग से सवालों को हल करने के बारे में जागरूक किया। उन्होंने सवालों को हल करने के आसान तरीके बताए। प्रशिक्षण में प्रधानाचार्य कुलश्रेष्ठ तिवारी, प्रवक्ता बृजेश कुमार मिश्र, योगेश पांडेय, तीर्थराज सिंह ने सहयोग दिया।
विज्ञापन

बच्चों के लिए चल रहीं अतिरिक्त कक्षाएं
जीआईसी प्रधानाचार्य कुलश्रेष्ठ तिवारी ने बताया कि परीक्षा में शामिल होने वाले आठवीं कक्षा के बच्चों के लिए हर दिन अतिरिक्त कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता मुकेश सिंह, अंग्रेजी के सहायक अध्यापक संदीप कुमार त्रिपाठी बच्चों को परीक्षा से जुड़े प्रश्नों को हल करा रहे हैं। बीएसए भूपेंद्र सिंह ने बताया कि बेसिक के पांच सौ से अधिक बच्चे छात्रवृत्ति परीक्षा में शामिल होंगे। शिक्षक अतिरिक्त कक्षाएं चलाकर बच्चों की तैयारी करा रहे हैं ताकि वह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed