फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Youth injured in clash involving assault and stone-pelting between neighbors.

Pilibhit News: पड़ोसियों में विवाद के बाद मारपीट-पथराव, युवक घायल

Sun, 30 Aug 2026 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Youth injured in clash involving assault and stone-pelting between neighbors.
पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र में ठेका पुलिस चौकी के पीछे शुक्रवार रात पड़ोसियों के बीच मामूली बात को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते बड़े विवाद में बदल गई। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और मारपीट होने लगी। इसी दौरान दोनों ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे। पथराव और मारपीट में एक युवक घायल हो गया। घटना से इलाके में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।
विज्ञापन

शुक्रवार रात पड़ोसियों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। आसपास के लोगों के मुताबिक, विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग मौके पर जुट गए। कुछ ही देर में उनमें मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद दोनों तरफ से ईंट-पत्थर चलने लगे। अचानक हुए पथराव से आसपास के लोगों में भी दहशत फैल गई। मामले की सूचना डायल 112 पर दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए पीछे हटने को तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन

स्थिति को देखते हुए कोतवाली पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सख्ती दिखाई और दोनों पक्षों को अलग कर स्थिति पर काबू पाया। मारपीट में घायल युवक दूसरे पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस के सामने हंगामा करने लगा। पुलिसकर्मियों ने उसे समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि पड़ोसियों के बीच विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और दोनों पक्षों को शांत करा दिया गया था। मामले में तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed