फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The body of a woman was found hanging from a noose in the room of the house.

Pilibhit News: घर के कमरे में फंदे से लटकता मिला महिला का शव

Tue, 15 Sep 2026 12:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 15 Sep 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
The body of a woman was found hanging from a noose in the room of the house.
कलीनगर। कस्बे में एक महिला का घर में फंदे से शव लटकता मिला। जानकारी पर पति ने शव नीचे उतारा। घटना के बाद घर में चीखपुकार मच गई। जानकारी पर महिला के मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

बीसलपुर निवासी नीरज मिश्रा (32) का करीब आठ साल पूर्व कलीनगर के वार्ड नंबर आठ निवासी कमल मिश्रा के साथ विवाह हुआ था। दंपती का पांच वर्षीय बेटा कृष्णा है। सोमवार सुबह उसका घर के कमरे में फंदे से शव लटकता मिला। पति जब कमरे की ओर पहुंचा तो शव लटकता देख हड़कंप मच गया। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पति ने शव को फंदे से नीचे उतारा। जब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इसी बीच जानकारी पर मृतका के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने माधोटांडा पुलिस को सूचना देकर पोस्टमाॅर्टम कराने की मांग की।
विज्ञापन

पुलिस की जांच में सामने आया कि कमल मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के साथ नशे का आदी भी है। इससे नीरज परेशान रहती थी, इसी के चलते उसने आत्महत्या की है। इसके अलावा पूर्व में ससुराल पक्ष के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद की बात भी सामने आई। हालांकि परिजन की ओर से सोमवार रात तक कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई। सीओ विधि भूषण मौर्य ने बताया कि थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजन यदि कोई तहरीर देंगे तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed