फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Ganpati Bappa Morya echoed across the district on Ganesh Chaturthi

Pilibhit News: गणेश चतुर्थी पर जिलेभर में गूंजा गणपति बप्पा मोरया

Tue, 15 Sep 2026 12:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 15 Sep 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Ganpati Bappa Morya echoed across the district on Ganesh Chaturthi
गणेश चतुर्थी के उपलक्ष में भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना करने के लिए ले जाते भक्तिगण
पीलीभीत। गणेश चतुर्थी के अवसर पर सोमवार को जिलेभर में धार्मिक आयोजनों की धूम रही। शहर से लेकर तहसील और ग्रामीण क्षेत्रों तक श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की मूर्तियां स्थापित कर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। कई जगह शोभायात्राएं निकाली गईं, जिनमें श्रद्धालु गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाते हुए शामिल हुए। पूजा पंडालों में वैदिक मंत्रोच्चार, आरती और प्रसाद वितरण के साथ धार्मिक कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन

00
राजा बाग कॉलोनी में 11 दिन चलेगा महोत्सव
पीलीभीत की राजा बाग कॉलोनी में श्री गणेश चतुर्थी पूजन में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की गई। मुख्य यजमान पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा और अवधेश सिंह रहे। पुरोहित नरेंद्र तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजन कराया। इस दौरान भगवान गणेश को 11 किलो लड्डू का भोग अर्पित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि आयोजन लगातार 11 दिन चलेगा। प्रतिदिन सुबह गणेश चालीसा और आरती होगी। इसके अलावा विभिन्न अवसरों पर सुंदरकांड, भजन और कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। 17 सितंबर को पंडाल में ज्योति जागरण होगा। 25 सितंबर को आरती के बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। पहले दिन रामवीर सिंह, रामकिशोर मिश्रा, अवधेश दिवाकर, श्याम, दिग्विजय आर्य, प्रताप सिंह और सौरभ गंगवार समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
पूरनपुर में बैंडबाजों के साथ निकली शोभायात्रा
पूरनपुर में गणेश चतुर्थी महोत्सव की शुरुआत भव्य शोभायात्रा के साथ हुई। मोहल्ला चौक सराफा बाजार से बैंडबाजों के साथ यात्रा शुरू हुई। राधामाधव जगन्नाथ मंदिर के सामने से होकर बाजार रोड, कोतवाली रोड, स्टेशन रोड, संजय गांधी मार्ग और माधोटांडा रोड होते हुए शोभायात्रा पीलीभीत रोड स्थित बरातघर पहुंची।
एक वाहन पर भगवान गणेश की मूर्ति विराजमान थी। इसके पीछे श्रद्धालु गणपति बप्पा मोरया का जयघोष करते हुए चल रहे थे। विभिन्न धार्मिक झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। बरातघर पहुंचने पर विधि-विधान से मूर्ति स्थापित की गई। इसके साथ ही सात दिवसीय 19वां गणेश चतुर्थी महोत्सव शुरू हो गया।
आयोजन में सराफा संघ अध्यक्ष संजय गुप्ता, पुनीत पांडेय, भाजपा नेता लेखराज भारती, नगर पालिका चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता, त्रिभुवन शर्मा, आशीष रस्तोगी समेत सराफा व्यापारी और महाराष्ट्र मित्र मंडल के सदस्य शामिल हुए। 20 सितंबर को गणेश मूर्ति विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी। 22 सितंबर को भंडारे के साथ धार्मिक कार्यक्रमों का समापन होगा।
000
बीसलपुर में विधि-विधान से हुई प्राण प्रतिष्ठा
बीसलपुर के मोहल्ला दुबे स्थित श्यामल दास की मढ़ी में भगवान गणेश की मूर्ति की विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा की गई। पंडित हर्ष मोहन मिश्रा ने वैदिक रीति से अनुष्ठान संपन्न कराया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने गणेशजी का पूजन कर प्रसाद अर्पित किया। आयोजन में देवेंद्र शुक्ला, जितेंद्र शुक्ला, शिवेंद्र शुक्ला, राहुल शंखधर और राममूर्ति शंखधर का सहयोग रहा।
000
गिद्धौर में शोभायात्रा के बाद स्थापित हुई मूर्ति
मझोला के ग्राम गिद्धौर में ग्रामीणों ने गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की। इससे पहले गांव में शोभायात्रा निकाली गई। जगह-जगह ग्रामीणों ने यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद मंदिर परिसर में विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर मूर्ति की स्थापना की गई। इस दौरान वातावरण गणपति के जयकारों से गूंजता रहा।

000
बिलसंडा में गणेश पूजन के बाद शिव पुराण कथा शुरू
बिलसंडा में स्वामी जी की बगिया में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना के साथ शिव पुराण कथा का शुभारंभ हुआ। अनुष्ठान से पहले श्रद्धालुओं ने गणेशजी का पूजन कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इसके बाद शोभायात्रा निकाली गई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सत्संग भवन पहुंचकर समाप्त हुई। कथा व्यास अविचल महाराज ने शिव पुराण की महिमा का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भगवान शिव की आराधना और धार्मिक जीवन के महत्व के बारे में बताया।

गणेश चतुर्थी के उपलक्ष में भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना करने के लिए ले जाते भक्तिगण

गणेश चतुर्थी के उपलक्ष में भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना करने के लिए ले जाते भक्तिगण

गणेश चतुर्थी के उपलक्ष में भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना करने के लिए ले जाते भक्तिगण

गणेश चतुर्थी के उपलक्ष में भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना करने के लिए ले जाते भक्तिगण

गणेश चतुर्थी के उपलक्ष में भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना करने के लिए ले जाते भक्तिगण

गणेश चतुर्थी के उपलक्ष में भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना करने के लिए ले जाते भक्तिगण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed