फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Youth dies under suspicious circumstances in Ghaziabad; companion missing.

Pilibhit News: गाजियाबाद में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, साथी लापता

Fri, 18 Sep 2026 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances in Ghaziabad; companion missing.
सूचना पर पहुंचे परिजन शव लेकर गांव लौटे, साथी की तलाश जारी, आईडी से फ्रॉड किए जाने के मामले में दिल्ली की अदालत में होनी थी पेशी
विज्ञापन

जहानाबाद। दिल्ली में आईडी फ्रॉड के मामले में पेशी से एक दिन पहले जहानाबाद क्षेत्र के गांव कल्याणपुर खास निवासी 30 वर्षीय भारत सिंह की गाजियाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। साथ गया गांव का ही युवक देवेश मौत की सूचना देने के बाद से लापता है। उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ है। परिजन शव लेकर गांव लौट आए हैं, जबकि देवेश का पता नहीं चलने से परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है।
कल्याणपुर खास निवासी जगदीश कुमार के पुत्र भारत सिंह के पिता के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की टीम आईडी से फ्रॉड किए जाने के मामले में गांव पहुंची थी। एक सब इंस्पेक्टर के आने के बाद परिजनों को प्रकरण की जानकारी हुई। मामले में भारत सिंह का गांव के ही देवेश और ग्राम गोहनिया निवासी हरिओम से संलिप्तता की बात सामने आई थी। दिल्ली की अदालत में 16 सितंबर को तीनों की पेशी होनी थी।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, देवेश ने भारत सिंह के सिम, आधार कार्ड और अन्य अभिलेखों का इस्तेमाल कर व्यापार के लिए आईडी बनाई थी। इसी आईडी से फ्रॉड किए जाने का आरोप है। पुलिस ने देवेश और हरिओम के घर पहुंचकर 16 सितंबर को पेशी की जानकारी दी थी। इस दौरान हरिओम घर पर नहीं मिला। परिजनों ने बताया कि 15 सितंबर को भारत सिंह अपने साथी देवेश के साथ दिल्ली के लिए रवाना हुआ था। 16 सितंबर की सुबह देवेश ने भारत के भाई भानु प्रताप को फोन कर बताया कि भारत गाजियाबाद उतर गया है और दोनों चार पहिया वाहन से जा रहे हैं। कुछ देर बाद देवेश ने दोबारा फोन कर जानकारी दी कि भारत गाजियाबाद स्टेशन पर गिर गया है और उसकी मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद परिजनों ने देवेश से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। परिजन गाजियाबाद पहुंचे और भारत सिंह का शव लेकर गांव लौट आए। भारत सिंह की शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले हुई थी। उसकी कोई संतान नहीं है। सीओ के अनुसार, मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed