फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   youth activity in district.

Pilibhit News: अलार्म एफीसिएंसी रेस में बदायूं प्रथम और रामपुर दूसरे स्थान पर

Sun, 28 Sep 2025 11:48 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 28 Sep 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
youth activity in district.
50 वीं अन्तरजनपदीय अलार्म एफीसिएन्सी रेस एवं रायफल, रिवाल्वर,पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता का शुभार
बदायूं। बरेली जोन की 50वीं अंतरजनपदीय शूटिंग स्पोर्ट्स का रविवार को एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में रायफल, रिवाल्वर, पिस्टल शूटिंग और अलार्म एफीसिएंसी रेस हुई। अलार्म एफीसिएंसी रेस में बदायूं की टीम प्रथम और रामपुर द्वितीय रही।
विज्ञापन

उद्घाटन अवसर पर एसएसपी ने सभी टीमों को खेल भावना के साथ अपना बेहतर प्रदर्शन करने को कहा। प्रतियोगिता में बरेली जोन के सात जिलों बदायूं, बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत, मेरठ, मुरादाबाद व संभल की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के पहला चरण में अलार्म एफीसिएंसी रेस ग्राउंड आयोजित की गई। इसमें सभी टीमों ने अपनी क्षमता और कौशल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

रामपुर व बदायूं के मध्य अलार्म एफीसिएंसी रेस मुकाबला हुआ। इसमें बदायूं के आरक्षी योगेन्द्र सिंह, शैलेन्द्र, सुमित बंसल, प्रमोद, रोहित ने प्रथम स्थान पाया। वहीं रामपुर के आरक्षी आशीष कुमार, कुलदीप कुमार, संजोग मान, सुधीर कुमार व मोनिश दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 सितंबर को समापन समारोह में बरेली रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक डॉ. अजय कुमार साहनी मुख्य अतिथि होंगे। उद्घाटन अवसर पर एसपी सिटी विजयेंद्र द्विवेदी, एसपी देहात डॉ. हृदेश कठेरिया, सीओ लाइन डॉ. देवेंद्र कुमार, प्रतिसार निरीक्षक इंद्रजीत सिंह समेत अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे। प्रतियोगिता का संचालन रविन्द्र मोहन सक्सेना ने किया। आयोजकों ने प्रतिभागियों की सुरक्षा और खेल नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए विशेष इंतजाम किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed