{"_id":"690261caa4e1a6ae4c0cc39b","slug":"youth-activity-in-district-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-146944-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: लखनऊ ने नेपाल की टीम को हराकर फाइनल में किया प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: लखनऊ ने नेपाल की टीम को हराकर फाइनल में किया प्रवेश
Thu, 30 Oct 2025 12:19 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 30 Oct 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
गांव चंदिया हजारा में चल रही फुटबॉल प्रतियोगिता में भिड़ते टीमों के खिलाड़ी- आयोजक
पूरनपुर। गांव चंदिया हजारा के मैदान पर स्वामी विवेकानंद स्पोर्ट्स क्लब की ओर से चल रही मैत्री फुटबॉल प्रतियोगिता में बुधवार को मैक्स इंफ्रा क्लब लखनऊ और सिद्धार्थ युवा क्लब नेपाल के बीच सेमीफाइनल मैच खेला गया। लखनऊ की टीम ने नेपाल की टीम को 2-1 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच दो नवंबर को खेला जाएगा।
बुधवार को जसकरन सिंह ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर सेमीफाइनल मैच का शुभारंभ कराया। प्रतियोगिता के आयोजकों ने बताया कि लखनऊ की टीम में नाइजीरिया के भी खिलाड़ी शामिल रहे। सेमीफाइनल मुकाबला संघर्षपूर्ण रहा। हालांकि मैक्स इंफ्रा लखनऊ की टीम ने सिद्धार्थ क्लब नेपाल को 2-1 से पराजित कर मैच जीतकर प्रतियोगिता के फाइनल में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया। मैन ऑफ द मैच लखनऊ टीम के खिलाड़ी फरहद को घोषित किया। प्रतियोगिता के संरक्षक प्रवीर सरकार ने बताया कि बृहस्पतिवार को खटीमा और गोला गोकर्णनाथ की टीम के बीच क्वार्टर फाइनल मैच खेला जाएगा। प्रतियोगिता का फाइनल मैच दो नवंबर को होगा। इस दौरान प्रधान वासुदेव कुंडू, प्रतियोगिता कमेटी के अध्यक्ष जयंत सरकार, मिथुन मंडल, मोहन राय, मनोज सरकार, गौरंग मंडल आदि मौजूद रहे।