फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Youth activity in district.

Pilibhit News: कलीनगर किंग्स ने कैप्चर मार्विक्स को पांच विकेट से हराया

Thu, 01 Jan 2026 11:22 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 01 Jan 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Youth activity in district.
कलीनगर में क्रिकेट मैच के विजेताओं को पुरस्कृत करते अति​थि। स्रोत आयोजक
माधोटांडा। नगर पंचायत कलीनगर के रामलीला मैदान पर चल रहे यूथ क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-तीन में बृहस्पतिवार को छठा मैच खेला गया। इसमें कलीनगर किंग्स ने कैप्चर मार्विक्स टीम को पांच विकेट से पराजित किया।
विज्ञापन

छठे लीग मुकाबले में कलीनगर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कलीनगर की ही कैप्चर मार्विक्स टीम ने पहले खेलते हुए सहवाल ने 30, हन्नान ने 28, सहजील ने 23 रन बनाए। इनकी बदौलत 15.1 ओवर में 115 रन बनाए। कलीनगर किंग्स की तरफ से पाला छह, हिमांशु दो, नवनीत और ज्ञानप्रकाश ने 1-1 विकेट झटका। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कलीनगर किंग्स की टीम से अंकित ने 51, आदित्य ने 15, पाला ने 13, नितिन ने 13, प्रियांशु ने छह रनों की बदौलत 12वें ओवर में पांच विकेट से जीत हासिल कर ली। कैप्चर मार्विक्स टीम के गेंदबाज हन्नान ने तीन, उवैस और सहजील ने 1-1 विकेट हासिल किया। बेहतर प्रदर्शन करने पर पाला को मैन ऑफ द मैच का खिताब केसपुर के पूर्व प्रधान चंद्रप्रकाश यादव ने दिया। दीपक शर्मा और जानिश ने निर्णायक, अरविंद यादव ने कॉमेंटेटर, दीपक मिश्रा और राम किशन ने स्कोरर की भूमिका निभाई। इस दौरान नगर व क्षेत्र के क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed