{"_id":"69556aa3e0b1f49c920518b3","slug":"youth-activity-in-district-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-150914-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: शाहगढ़ इलेवन को हराकर ग्रीन क्रिकेट क्लब बंडा ने दर्ज की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: शाहगढ़ इलेवन को हराकर ग्रीन क्रिकेट क्लब बंडा ने दर्ज की जीत
Wed, 31 Dec 2025 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 31 Dec 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
कलीनगर में क्रिकेट मैच के विजेताओं को पुरस्कृत करते आयोजक। स्रोत आयोजक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधोटांडा। कलीनगर के रामलीला मैदान पर चल रहे यूथ क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को पांचवां लीग मैच खेला गया। इसमें शाहगढ़ इलेवन को हराकर ग्रीन क्रिकेट क्लब बंडा ने सात विकेट से जीत दर्ज की।
शाहगढ़ टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। शाहगढ़ की ओर से खेलते हुए जसवीर ने 66, शिवा ने 12, अतिंदर ने नौ, इमरान ने आठ रन बनाए । इनकी बदौलत टीम ने 15.1 ओवर में 113 रन बनाए। बंडा की तरफ से प्रदीप तीन, गोलू, बंटी और फैजल ने 2-2 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ग्रीन क्रिकेट क्लब बंडा की तरफ से प्रदीप 31, बंटी 31, बंटी 25, विशाल 10, गगनदीप ने छह रनों की बदौलत 11वें ओवर में सात विकेट से आसान जीत हासिल कर ली। शाहगढ़ टीम के गेंदबाज शिवा, जसवीर, लवप्रीत ही 1-1 विकेट हासिल कर सके। बेहतर प्रदर्शन करते हुए 31 रन और तीन विकेट लेने पर प्रदीप को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। दीपक मिश्रा और धीरज कुमार ने निर्णायक, अरविंद यादव ने कॉमेंटेटर, सुतीक्षण सिंह ने स्कोरर की भूमिका निभाई। इस दौरान नगर और क्षेत्र के क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।