Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   youth activity in district.

Pilibhit News: दूसरे दिन 200 से अधिक मुकाबले, युवा शटलरों ने दिखाया दम

Thu, 30 Oct 2025 12:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 30 Oct 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
youth activity in district.
बैडमिंटन प्रतियोगिता में जीत के लिए जोर आजमाइश करते ​खिलाड़ी स्रोत : आयोजक - फोटो : 1
पीलीभीत। योनेक्स सनराइज सेकंड अप स्टेट सब-जूनियर मेजर बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दिन खिलाड़ियों का जोश चरम पर रहा। दिनभर में 200 से अधिक रोमांचक मुकाबले खेले गए। इनमें राज्यभर से आए युवा शटलरों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। देर रात तक चले मैचों में कई जोड़ियों और एकल खिलाड़ियों ने जीत दर्ज कर अगले दौर में जगह बनाई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पीलीभीत टाइगर रिजर्व के डीएफओ मनीष सिंह, अमरिया एसडीएम मयंक गोस्वामी और वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. दीपक अग्रवाल मुख्य अतिथि रहे। बुधवार को हुए मुकाबलों में दिव्यांश कनौजिया-मनसा राय, निर्माण चौधरी-राधिका, अभिनव चौधरी-पलक यादव, प्रखर जैन-संघमित्रा गौतम, और अंकुर प्रताप सिंह-सौम्या सिंह की जोड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर अगले दौर में प्रवेश किया। जय सिंह-प्रियंका गौतम, प्रत्यूष सिंह-पावर, सजल यादव-आर्यन भट्ट, दिव्यांशी गौतम-आदित्य तोमर, और मान्य सिंह-अनुज चढ़ा की जोड़ियां भी विजयी रहीं। एकल मुकाबलों में अक्रमा सिंह, रितिक चौधरी, कनिष्क जन्य श्रीवास्तव, संविका गुप्ता, आरुषि गर्ग आदि खिलाड़ियों ने शानदार जीत दर्ज की। अंडर-17 वर्ग में संस्कार यादव, सौम्या सिंह, संघमित्रा गौतम, विनेश शर्मा, निशा वर्मा आदि खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा से दर्शकों को प्रभावित किया। इस मौके पर जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष अनिल महेंद्रु, सचिव राजेश सक्सेना और आयोजन सचिव मनोज गंगवार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed